विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 17: शो से बाहर निकाले गए थे अभिषेक कुमार? ईशा-समर्थ के आरोप पर रवि दुबे ने तोड़ी चुप्पी, दिया ये रिएक्शन

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Sat, 16 Dec 2023 08:12 AM (IST)

Bigg Boss 17 सलमान खान के शो बिग बॉस 17 में हर हफ्ते किसी न किसी तरह का बवाल होते ...और पढ़ें

File Photo of Abhishek Kumar and Ravi Dubey
File Photo of Abhishek Kumar and Ravi Dubey

HighLights

  1. ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार हैं एक्स लवर्स
  2. ईशा ने अभिषेक पर हाथ उठाने का लगाया था आरोप
  3. रवि दुबे ने ईशा के आरोप पर तोड़ी चुप्पी

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 17 का ये हफ्ता काफी मजेदार होता नजर आ रहा है। कंटेस्टेंटेस की पोल खोलने के लिए एक-एक कर लोग आ रहे हैं। एक ओर इस वीकेंड का वार में आयशा खान एंट्री लेकर मुनव्वर फारुकी का पर्दाफाश करेंगी, तो दूसरी ओर 'उडारियां' शो के प्रोड्यूसर रवि दुबे ने ईशा और समर्थ के झूठ का पर्दाफाश किया है। 

अभिषेक पर लगे आरोप के सच की खोल पोल

ईशा, समर्थ और अभिषेक के बीच तब से बहस होते देखने को मिल रही है, जब से समर्थ की वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री हुई है। तीनों ने 'उडारियां' शो में काम किया है। यहीं से ईशा की अभिषेक और फिर समर्थ के साथ दोस्ती और नजदीकियां बढ़ीं थीं। बीते दिनों समर्थ ने आरोप लगाया था कि अभिषेक को उनके एग्रेसिव बिहेवियर के चलते शो से निकाल दिया गया था। सेट पर लोग उनसे परेशान रहते थे। ईशा ने भी उनकी हां में हां मिलाया था। अब उडारियां शो के प्रोड्यूसर रवि दुबे ने इस सच का पर्दाफाश किया है।

अभिषेक को निकाला था शो से बाहर?

पिंकविला से बातचीत में रवि दुबे ने बताया, ''अभिषेक का शो में ट्रैक खत्म हो चुका था। उन्होंने प्रोफेशनल तरीके से अपना काम पूरा किया और चले गए।'' वहीं, शो के डायरेक्टर ने कहा, '' अभिषेक ने कभी भी ऐसा कुछ भी नहीं कहा या किया, जिससे शूट में समस्याएं हों। उन्हें कभी शो से बाहर नहीं निकाला गया था।''

क्या कहा था ईशा ने?

ईशा ने विक्की, अंकिता और खानजादी को बताया था कि अभिषेक को पसंद नहीं था कि उनके इतने सारे दोस्त हैं। एक बार उन्होंने बतौर ब्वॉयफ्रेंड अभिषेक को अपने दोस्तों से मिलवाया था। तब अभिषेक को उनके बहुत सारे दोस्त रखना अच्छा नहीं लगा और उन्होंने उन्हें थप्पड़ मार दिया। 

ईशा ने ये भी बताया था कि उनके चेहरे पर निशान पड़ गए थे। निशान पड़ने के बाद ही उनकी मां को अभिषेक संग उनके रिलेशन के बारे में पता लगा था। उन्होंने अभिषेक के एग्रेसिव बिहेवियर पर कमेंट किया था।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: अभिषेक के सपोर्ट में उतरीं 'उडारियां' को स्टार ने लगाई ईशा मालवीय कि क्लास, झूठ की खोली पोल