Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अपनी प्रेग्नेंसी और 'ब्रेकअप' पर बोली दिव्यांका त्रिपाठी, आंख में आये आंसू

    By Manoj KhadilkarEdited By:
    Updated: Sun, 13 May 2018 08:55 AM (IST)

    शरद मल्होत्रा और दिव्यांका के बीच 2015 में अलगाव हो गया और उसी दौरान दिव्यांका को विवेक दहिया मिले, जिनके साथ उन्होंने 2016 में शादी कर ली।

    Hero Image
    अपनी प्रेग्नेंसी और 'ब्रेकअप' पर बोली दिव्यांका त्रिपाठी, आंख में आये आंसू

    मुंबई। छोटे परदे की बड़ी स्टार दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों अपने दिल की बातों को सार्वजानिक करने के कारण चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने एक चैट शो में कई बातों पर खुलासा किया।

    राजीव खंडेलवाल जल्द ही एक शो लेकर आ रहे हैं जिसका नाम 'जज बात' है। हाल ही में शो का एक प्रोमो जारी हुआ है जिसमें दिव्यांका गेस्ट बन कर आई हैं। दिव्यांका जब बनू मैं दुल्हन तेरी सीरियल में काम करती थीं तो उनका शरद मल्होत्रा से अफेयर हुआ था। ये रिश्ता आठ साल चला और बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया। दिव्यांका ने शो में बताया कि आठ साल बाद ख़त्म हुए इस रिश्ते के बाद ऐसा लग रहा था कि मानो ज़िन्दगी ख़त्म हो चली है और वो अंधविश्वास के स्तर तक चली गई थीं। इस दौरान उनके आँखें भी भर आईं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

     

     

     

    Waiting 😍 6th May... SUNDAY... 7pm.... On Zee... #JuzzBaatt #DiVek

    A post shared by Divyanka Tripathi Dahiya (@divyankatripathidahiya) on

     शरद मल्होत्रा और दिव्यांका के बीच 2015 में अलगाव हो गया और उसी दौरान दिव्यांका को विवेक दहिया मिले, जिनके साथ उन्होंने 2016 में शादी कर ली। विवेक और दिव्यांका डांस रियलिटी शो नच बलिये में भी नज़र आये थे। इस शो में भी विवेक ने हिस्सा लिया। इसी शो में दिव्यांका ने अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर भी बात की और कहा कि बच्चा पैदा करना और उसकी परवरिश बड़ी ज़िम्मेदारी होती है। इस समय वो और विवेक इस ज़िम्मेदारी को लेने के लिए तैयार नहीं हैं। दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों ये है मोहब्बतें में इशिता का रोल निभा रही हैं। एकता कपूर के इस सीरियल में उनके अपोज़िट करण पटेल भी हैं।

    यह भी पढ़ें: TV TRP: आईपीएल के दबदबे के बीच ये सीरियल बना हुआ है नंबर वन