विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 29, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

TV TRP: छोटे परदे पर ‘बेपनाह’ धमाका, ये सीरियल रहा नंबर वन

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Thu, 29 Mar 2018 07:21 PM (IST)Updated: Sun, 01 Apr 2018 08:38 AM (IST)

इश्क में मरजावां और इश्क सुभान अल्लाह को इस बार टॉप 10 में जगह नहीं मिली है।

TV TRP: छोटे परदे पर ‘बेपनाह’ धमाका, ये सीरियल रहा नंबर वन
TV TRP: छोटे परदे पर ‘बेपनाह’ धमाका, ये सीरियल रहा नंबर वन

मुंबई। छोटे परदे पर नए रोमांटिक थ्रिलर सीरियल ‘ बेपनाह’ ने आते ही तहलका मचाया है और ताज़ा टी आर पी रेटिंग्स में ये शो सीधा टॉप 5 में एंट्री कर गया है।

वीक 12 के 17 से 23 मार्च की रेटिंग्स जारी कर दी गई है। इस बार बड़ा फेरबदल हुआ है । कलर्स पर शुरू हुए जेनिफर विंगेट और हर्षद चोपड़ा के शो ‘ बेपनाह’ ने टॉप 10 टीआरपी रेटिंग्स में सीधे पांचवे पायदान पर एंट्री ली है। ज़ोया और आदित्य की इस कहानी को दर्शकों से पसंद किया है और शो को 5896 इम्प्रेशन अंक मिले हैं। पिछले साल से नंबर वन की पोजीशन पर बना हुआ शो कुंडली भाग्य इस बार भी प्रीता और करण यानि प्रीरन के जादू से दर्शकों पर अपनी छाप छोड़ गया है।

दूसरे स्थान पर शब्बीर अहलुवालिया और सृति झा का कुमकुम भाग्य है । लगातार एंट्रेसिंग कहानियों के कारण तारक मेहता का उल्टा चश्मा की जगह अब भी वैसी की वैसी ही है। और अब तक दिशा वकानी यानि दया बेन के शो में वापसी की भी ख़बर आ गई है। चौथे स्थान पर करण पटेल और दिव्यांका त्रिपाठी स्टारर ये है मोहब्बतें है । हाल ही में शो के लंदन एपिसोड ने ख़ूब धूम मचाई है । सौम्या और हर्मन की केमिस्ट्री यानि रुबीना दिलैक और विवियन दसेना स्टारर शक्ति अस्तित्व के अहसास की , को छठा स्थान मिला है ।

छोटे बच्चों का शो सुपर डांसर चैप्टर 2 अब ख़त्म हो चुका है लेकिन इस बार की टी आर पी में वो नीचे के स्थान पर जाते हुए सातवीं पायदान पर है । ये रिश्ता क्या कहलाता है आठवें, उड़ान नवें और लाइव सिंगिंग रियलिटी शो राइसिंग स्टार दसवें स्थान पर है। इश्क में मरजावां और इश्क सुभान अल्लाह को इस बार टॉप 10 में जगह नहीं मिली है।

यह भी पढ़ें: सुनील ग्रोवर ने कपिल पर किया तगड़ा पलटवार, धज्जियां उड़ाई, किडनी और लीवर याद दिलाये