Move to Jagran APP

शशि कपूर के निधन से टीवी जगत में शोक, कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

शशि कपूर ने कई बेहतरीन फ़िल्मों में काम किया है, मगर उन्हें सबसे ज़्यादा दीवार के लिए याद किया जाता है, जिसमें उन्होंने 'मेरे पास मां है' डायलॉग बोला था।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Tue, 05 Dec 2017 04:57 PM (IST)Updated: Wed, 06 Dec 2017 06:55 AM (IST)
शशि कपूर के निधन से टीवी जगत में शोक, कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि
शशि कपूर के निधन से टीवी जगत में शोक, कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

मुंबई। हिंदी सिनेमा के हैंडसम और जेंटलमैन एक्टर्स में शामिल शशि कपूर का मंगलवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। शशि ने कई पीढ़ियों को अपने अंदाज़ और अदा से प्रभावित किया है। उनकी जादुई शख़्सियत और मोह लेने वाली मुस्कान के चाहने वाले हर दौर में मिल जाएंगे। शशि कपूर के निधन से टीवी इंडस्ट्री में भी शोक की लहर फैल गयी है। 

loksabha election banner

रोमित राज कहते हैं, ''शशि जी के निधन की ख़बर सुनना दुखद है। पृथ्वी में मुझे उनसे मिलने का सौभाग्य मिला है और हाल ही में मैंने उनकी बायोग्राफी भी पढ़ी है। जुनून, कलयुग और जब-जब फूल खिले मिले पसंदीदा फ़िल्में हैं। कमर्शियल सिनेमा के साथ उन्होंने आर्ट सिनेमा को भी सहारा दिया। वो उन प्रतिभाशाली कलाकारों में शामिल हैं, जिन्होंने अंतर्राष्ट्रीय और हिंदी सिनेमा में तारतम्य बैठाया।''

यह भी पढ़ें: शशि कपूर समेत 2017 में इन सेलेब्रिटीज़ ने हमेशा के लिए कहा, अलविदा

प्रियम्वदा कांत ख़बर सुनकर दुखी हैं। वो कहती हैं, ''मैं उनके गानों की बहुत बड़ी फ़ैन हूं और हमेशा रहूंगी। कह दूं तुम्हें, ना ना करते प्यार, ले जाएंगे ले जाएंगे, कजरा मोहब्बत वाला और रात बाक़ी मेरे पसंदीदा गाने हैं। हम इन गानों को आज भी गाते हैं और इन पर झूमते हैं। शशि कपूर हमेशा हमारे दिलों में ज़िंदा रहेंगे।''

सचिन पारिख का मानना है कि उनका निधन फ़िल्म समुदाय के लिए बहुत बड़ा नुक़सान है। सचिन शशि की फ़िल्मों के बारे में बात करते हुए कहते हैं कि दीवार और सत्यम शिवम सुंदरम मेरी पसंदीदा फ़िल्में हैं। दीवार इसलिए क्योंकि अमिताभ बच्चन के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करके शशि जी से अधिक न्याय कोई नहीं कर सकता था। इस चरित्र में वो बहुत कंविंसिंग लगे। कैमरे पर वो बेहद स्पांटेनियस एक्टर थे। थिएटर के लिए उनके प्यार को आने वाले वक़्त में याद रखा जाएगा।

यह भी पढ़ें: शशि कपूर की वो 5 फ़िल्में, जो मिसाल हैं उनके साहस और जुनून की

सौरभ पांडेय कहते हैं कि शशि कपूर कुछ चार्मिंग एक्टर्स में शामिल थे। उनका जैसा चार्म किसी के पास नहीं था। उनकी जादुई शख़्सियत ने मेरे दिलो-दिमाग पर गहरा असर छोड़ा है। मैंने पृथ्वी थिएटर में उन्हें कई बार देखा था। ये मेरी ख़ुशक़िस्मती है कि मैं उन्हें इतने नज़दीक से देख सका।

टीना दत्ता का मानना है कि शशि जी टैलेंट का पॉवर पाउस थे। वो हिंदी सिनेमा के बेहतरीन कलाकारों में शामिल थे। उनकी सभी फ़िल्में महान हैं। मुझे दीवार सबसे ज़्यादा पसंद है। इसे कितनी ही बार देख सकती हूं।

यह भी पढ़ें: टाइगर ज़िंदा है के विलेन अबु उस्मान का बेबी से ये कनेक्शन


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.