विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

TV Actresses Body Shaming: रुपाली गांगुली को लोग कहते थे 'आंटी', इन 'बहुओं' को भी सुननी पड़ी खरी-खोटी

By Jagran NewsEdited By: Rajshree Verma
Published: Thu, 07 Sep 2023 01:23 PM (IST)Updated: Thu, 07 Sep 2023 03:13 PM (IST)

TV Actresses Body Shaming छोटे पर्दे पर आपने अक्सर एक्ट्रेस को अपने किरदार को बखूबी निभाते हुए देखा होगा। वो ...और पढ़ें

Tv Actresses Body Shaming (Photo Credit: instagram)
Tv Actresses Body Shaming (Photo Credit: instagram)

HighLights

  1. टीवी की इन एक्ट्रेसेस को होना पड़ा बॉडी शेमिंग का शिकार
  2. आशिका ने खूब मेहनत कर खुद को किया मेंटेन
  3. शफक को बढ़ते वजन की वजह से रिजेक्ट कर दिया था

नई दिल्ली, जेएनएन। Tv Actresses Body Shaming: इस दुनिया में गोरे, काले, मोटे, पतले हर तरीके के इंसान होते हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री हो या फिर टेलीविजन इंडस्ट्री यहां बहुत-सी ऐसी एक्ट्रेसेस हैं, जो बॉडी शेमिंग का शिकार हुई हैं। सोशल मीडिया पर लोग एक्ट्रेसेस को काफी ट्रोल करते हैं।

आज हम आपको टीवी की उन एक्ट्रेसेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें बॉडी शेमिंग का शिकार होना पड़ा। इस लिस्ट में कई ऐसे बड़े नाम शामिल हैं, जिसे पढ़कर आप हैरान हो जाएंगे। सोशल मीडिया यूजर्स ने दिव्यांका त्रिपाठी से लेकर रुबीना दिलैक तक पर टिप्पणी की है।

यह भी पढ़ें: टीवी की 'बहू' पर असल जिंदगी में 'बेब' हैं ये टॉप एक्ट्रेस, बोल्डनेस से मचा चुकी हैं बवाल

रुपाली गांगुली बॉडी शेमिंग

रुपाली गांगुली ने शो 'अनुपमा' से घर-घर में अपनी पहचान बनाई है। इसके अलावा उन्होंने कई दूसरे शो में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। बता दें, रुपाली भी बॉडी शेमिंग का शिकार हुई हैं। उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में बताया था कि लोग उन्हें पहले मोटी और आंटी कहते थे।

अनेरी वजानी

अनेरी वजानी ने हिंदी टेलीविजन में काम करके खूब नाम कमाया है। उन्होंने साल 2012 में 'काली- एक पुनर अवतार' के साथ पाखी के रूप में अभिनय की शुरुआत की थी। वजानी को 'निशा और उसके कजिन्स' में निशा गंगवाल और 'बेहद' में सांझ माथुर की भूमिका के लिए जाना जाता है। बता दें, अनेरी को भी पतले होने के कारण बॉडी शेमिंग का शिकार होना पड़ा था।

रुबीना दिलैक

टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री रुबीना दिलैक को बढ़ते वजन के कारण बॉडी शेमिंग का शिकार होना पड़ा था। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने लिए नफरत भरे मैसेज देखने के बाद, ट्रोल्स को करारा जवाब दिया था। बता दें, रुबीना ने 'बिग बॉस 14' का खिताब भी अपने नाम किया था।

दिव्यांका त्रिपाठी

दिव्यांका त्रिपाठी छोटे पर्दे की फेमस बहुओं में से एक हैं। उन्होंने कई टेलीविजन शो में काम कर अपना एक अलग नाम बनाया है। लोग दिव्यांका त्रिपाठी को अक्सर उनके बढ़ते वजन की वजह से ट्रोल करते थे। लंबे समय तक बॉडी शेमिंग का शिकार होने के बाद एक्ट्रेस ने एक पोस्ट शेयर कर सभी को चुप कर दिया था।

शहनाज गिल

'बिग बॉस 13' में अपना जलवा दिखा चुकी शहनाज गिल को उनके मोटापे की वजह से काफी ट्रोल किया गया था। हालांकि, शो से बाहर आने के बाद उन्होंने अपना वजन कम किया और हर किसी की बोलती बंद कर दी। आज वही शहनाज गिल लोगों के दिलों पर राज कर रही हैं।

आशिका भाटिया

आशिका भाटिया को सबसे ज्यादा बॉडी शेमिंग का सामना करना पड़ा था। आशिका को मोटापे के कारण न जाने क्या कुछ नहीं सुनने को मिला, लेकिन आशिका ने फिर खूब मेहनत की और खुद को मेंटेन किया।

शफक नाज

एक्ट्रेस शफक नाज ने खुद इस बात का जिक्र किया था कि इंडस्ट्री में पतले होने के लिए सितारों पर काफी प्रेशर होता है। सितारे खुद को फिट रखने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं, लेकिन एक बार उन्हें बढ़ते वजन को लेकर रिजेक्ट कर दिया था।

यह भी पढ़ें: इन बहुओं को मत समझिए कम, कमाई के मामले में बॉलीवुड हसीनाओं से ज्यादा लेती हैं फीस