विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

What! 25 किलो है Kanika Mann का वजन, फोटो देख उड़े यूजर्स के होश, बोले- 'गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा'

Published: Tue, 18 Jun 2024 03:42 PM (IST)

टीवी से करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस कनिका मान (Kanika Mann) बड़े पर्दे पर भी नजर आ चुकी हैं। ...और पढ़ें

Kanika Mann New Post (Photo Credit Instagram)
Kanika Mann New Post (Photo Credit Instagram)

HighLights

  1. गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा से मशहूर हुईं कनिका मान
  2. रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 12 में आई थी नजर
  3. पंजाबी फिल्म रॉकी मेंटल से की थी करियर की शुरुआत

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस कनिका मान (Kanika Mann) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन फोटोज और वीडियोज साझा करती रहती हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। एक्ट्रेस ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को देखकर लोगों ने उनसे कई सवाल-जवाब कर डाले।

कनिका ने शेयर किया अपना 'वेट'

कनिका मान (Kanika Mann) ने 17 जून को इंस्टाग्राम पर पूरी 10 तस्वीरें शेयर की, लेकिन सबसे ज्यादा पहली फोटो ने लोगों को हैरान किया, जिसमें उनका वेट नजर आ रहा है। इस तस्वीर में कनिका एक डिजिटल वजन स्केल दिखाया गया है, जिसमे उनका वजन मात्र 25.7 किलो आ रहा है। इस फोटो के कोने में लिखा है, 'हाहाहाहा।' इसके अलावा दूसरी तस्वीरों में अभिनेत्री येलो कलर की शॉर्ट ड्रेस में नजर आ रही हैं, जिसमें वह अपने दोस्तों और बाकी लोगों के साथ मस्ती कर रही हैं।

यह भी पढ़ें- Exclusive: कनिका मान 'रक्षक' के एक सीन पर हो गई थीं इमोशनल, 'बिग बॉस 17' को लेकर कही ये बड़ी बात

यूजर कर रहे हैं मजेदार कमेंट्स

कनिका के इस पोस्ट पर यूजर मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक ने लिखा- ये वेट मशीन मीशो से खरीदी है क्या। इसके अलावा कनिका ने कमेंट में लिखा है- कृपया मुझसे यह न पूछे कि मैं यह वजन कैसे बनाए रखती हूं.. यही मेरा रहस्य है। एक यूजर ने लिखा- तुम कहां हो, मुझसे मिलो मैं तुम्हें खाना खिलाऊंगी। इसके अलावा सिंगर राहुल वैद्य ने लिखा- 'कहना चाहिए शानदार फोटो शॉप।' इसके अलावा अधविक महाजन ने लिखा- 'सिर्फ निचले पैर 25 किलो के हैं। बहुत ज्यादा...फिटनेस पर ध्यान दे।'

यह भी पढ़ें-  Khatron ke Khiladi फेम कनिका मान की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर मचा रहीं तहलका, फटी रह गई फैंस की आंखें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।