विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 25, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Tunisha Sharma Death: तुनिषा शर्मा मामले में बड़ा अपडेट, 4 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजे गए शीजान खान

By Karishma LalwaniEdited By:
Published: Sun, 25 Dec 2022 02:01 PM (IST)Updated: Sun, 25 Dec 2022 02:24 PM (IST)

Tunisha Sharma Death टीवी अभिनेत्री तुनिषा शर्मा की मौत के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। उन्हें यह घातक ...और पढ़ें

File Photo of Late Actress Tunisha Sharma and Sheezan Khan
File Photo of Late Actress Tunisha Sharma and Sheezan Khan

नई दिल्ली, जेएनएन। यंग एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा की मौत के मामले में बड़ी अपडेट सामने आई है। मामले में आरोपी बताए गए तुनिषा के को-स्टार और उनके र्यूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड शीजान मोहम्मद खान को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें चार दिन की पुलिस कस्टडी में रखा गया है। 28 दिसंबर तक शीजान खान पुलिस कस्टडी में रहेंगे और उनसे पूछताछ की जाएगी। मुंबई के वसई कोर्ट ने यह आदेश दिया है।

इससे पहले शीजान खान के वकील शरद राय ने कहा था कि पुलिस और कोर्ट काम कर रही है। उन्हें (शीजान खान) को कोर्ट में पेश किया गया है। उनके खिलाफ निराधार आरोप लगाए गए हैं। 

धारा 306 के तहत केस दर्ज

जांच में जुटी पुलिस के मुताबिक, एफआईआर में पता चला है कि तुनिषा शर्मा, शीजान खान से ब्रेकअप के बाद से तनाव में थीं। शनिवार को 20 साल की तुनिषा ने नयागांव में 'अली बाबा' के सेट पर फांसी लगा ली। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत के मामले में उनकी मां ने ही शीजान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया।

दम घुटने से हुई मौत

तुनिषा शर्मा का आज सुबह पोस्टमार्टम हुआ। उनके शव को मुंबई के जेजे अस्पताल में रखा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, तुनिषा की मौत दम घुटने से हुई थी। उनकी प्रेग्नेंसी से जुड़ी तमाम खबरें आ रही थीं लेकिन इन खबरों का खंडन करते हुए बताया गया है कि उनकी मौत दम घुटने की वजह से हुई है और वह गर्भवती नहीं थीं। विसरा प्रीजर्व कर लिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद खुलासा होगा कि इसमें कोई फाउल प्ले था या नहीं।

यह भी पढ़ें: Tunisha Sharma: को-स्टार विनीत रैना ने शेयर किया तुनिषा शर्मा की आखिरी चैट का स्क्रीनशॉट, 'नहीं जानता था...'

यह भी पढ़ें: Tunisha Sharma Death: आरोपी शीजान खान की कोर्ट में हुई पेशी, सह-कलाकार पार्थ जुत्शी से हुई पूछताछ