विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Manisha Tony Song: मनीषा रानी-टोनी कक्कड़ के म्यूजिक वीडियो की पहली झलक आई सामने, इस दिन रिलीज होगा 'जमना पार'

By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
Published: Sat, 02 Sep 2023 05:04 PM (GMT+05:30)

Tony Kakkar Manisha Rani Music Video सिंगर टोनी कक्कड़ और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मनीषा रानी जल्द ही एक म्यूजिक वीडियो ...और पढ़ें

Manisha Tony के नए म्यूजिक वीडियो की झलक आई सामने। Photo-Instagram
Manisha Tony के नए म्यूजिक वीडियो की झलक आई सामने। Photo-Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। Manisha Rani Tony Kakkar Music Video: मनीषा रानी और टोनी कक्कड़ इस वक्त ग्लैमर वर्ल्ड में टॉक ऑफ द टाउन बने हुए हैं। जल्द ही उनका म्यूजिक वीडियो भी रिलीज होने वाला है, जिसकी पहली झलक शेयर की गई है।

टोनी कक्कड़ ने 'बिग बॉस ओटीटी 2' में ही कह दिया था कि वह मनीषा रानी के साथ एक म्यूजिक वीडियो करना चाहते हैं। शो खत्म होने के बाद से ही दोनों अपने आगामी प्रोजेक्ट की शूटिंग पर लग गए। अब उनके नए म्यूजिक वीडियो की पहली झलक सामने आई है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

टोनी-मनीषा के म्यूजिक वीडियो की पहली झलक

टोनी कक्कड़ ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 2 सितंबर 2023 को मनीषा रानी के साथ अपने अपकमिंग म्यूजिक वीडियो 'जमना पार' (Jamna Paar) का पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर देख ये साफ है कि टोनी ने मनीषा की बात मानकर पहले डांस ट्रैक को रिलीज करने का फैसला किया है। 

View this post on Instagram

A post shared by Tony Kakkar (@tonykakkar)

पोस्टर में मनीषा, टोनी की गोद में बैठे हुए दिख रही हैं। दोनों एक साथ बहुत अच्छे लग रहे हैं। टोनी ने पोस्टर शेयर करते हुए बताया है कि 'जमना पार' 6 सितंबर को आउट होगा। 

दीदी-जीजा ने किया रिएक्ट

टोनी कक्कड़ और मनीषा रानी के म्यूजिक वीडियो के पोस्टर पर सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) ने रिएक्ट किया है। नेहा ने कमेंट किया, "यस, फेवरेट्स।" वहीं, टोनी के जीजा और नेहा के पति रोहनप्रीत सिंह ने कमेंट कर लिखा, "किला किला।" बाकी फैंस भी उनके म्यूजिक वीडियो पर रिएक्ट कर रहे हैं।

टोनी ने मानी मनीषा की ये बात

मनीषा और टोनी दो म्यूजिक वीडियोज में नजर आएंगे। इस बात की जानकारी खुद टोनी ने मनीषा के एक वॉइस रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर शेयर कर दी थी। वॉइस रिकॉर्डिंग में मनीषा, टोनी से रिक्वेस्ट कर रही थीं कि वह चाहती हैं कि पहले डांस ट्रैक वाला म्यूजिक वीडियो आए और फिर रोमांटिक। तब टोनी ने उनकी ये बात मान ली थी।

View this post on Instagram

A post shared by Tony Kakkar (@tonykakkar)

शो से निकलने के बाद से ही मनीषा और टोनी की डेटिंग के कयास लग रहे हैं। हालांकि, दोनों ने एक-दूसरे को सिर्फ अच्छा दोस्त बताया है।