विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Manisha Rani Vicky Kaushal: मनीषा रानी ने विक्की कौशल संग लगाए ठुमके, क्यूट वीडियो हुआ वायरल

By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
Published: Fri, 01 Sep 2023 06:56 PM (IST)

Manisha Rani Vicky Kaushal Video बिग बॉस ओटीटी 2 से मशहूर हुईं मनीषा रानी का एक वीडियो अपलोड होते ही ...और पढ़ें

Vicky Kaushal संग डांस करती दिखीं मनीषा रानी। Photo-Instagram
Vicky Kaushal संग डांस करती दिखीं मनीषा रानी। Photo-Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। Manisha Rani Vicky Kaushal Dance Video: बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल (Vicky Kaushal) का मनीषा रानी (Manisha Rani) के साथ एक वीडियो वायरल हो रहा है। क्लिप में दोनों 'कन्हैया ट्विटर पे आजा' पर जमकर नाचते हुए दिख रहे हैं। दोनों का ये वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है। आइए, आपको दिखाते हैं।

मनीषा रानी को रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' (Bigg Boss OTT 2) से खूब पॉपुलैरिटी मिली है। मनीषा ने अपने फनी नेचर और अपने बिहारी एक्सेंट से हर किसी का दिल जीत लिया था। शो से निकलने के बाद मनीषा की किस्मत खुल गई है। हाल ही में, उन्हें विक्की कौशल के साथ डांस करते हुए भी देखा गया।

मनीषा और विक्की का मजेदार डांस

मनीषा रानी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर विक्की कौशल के साथ एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह एक्टर के साथ 'कन्हैया ट्विटर पे आजा' गाने पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं। विक्की और मनीषा ने गाने के सिग्नेचर स्टेप पर जमकर नाचा। ऑरेंज ड्रेस में मनीषा खूबसूरत लग रही हैं। वहीं, विक्की शर्ट और पैंट में हमेशा की तरह डैपर लग रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Manisha Rani (@manisharani002)

इस वीडियो को देख फैंस क्रेजी हो गए हैं। एक यूजर ने लिखा, 'उनके हाइट का डिफ्रेंट बहुत क्यूट लग रहा है।' एक ने कहा, 'किसी की नजर न लगे।' एक यूजर ने कमेंट किया, 'क्या बात है।' एक ने कहा, 'पूजा भट्ट ने कहा था ना हीरोइन मटेरियल नहीं है। तुमने धमाल मचा दिया मनु (मनीषा)।' इसी तरह फैंस मनीषा के डांस पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

विक्की कौशल की अपकमिंग फिल्म

'कन्हैया ट्विटर पे आजा' विक्की कौशल की अपकमिंग फिल्म 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' (The Great Indian Family) का पहला गाना है, जिसे हाल ही में रिलीज किया गया है। गाने के साथ-साथ विक्की कौशल के कैरेक्टर को भी रिवील किया गया। 

'द ग्रेट इंडियन फैमिली' में विक्की कौशल सिंगर भजन कुमार का किरदार निभा रहे हैं। विक्की के साथ लीड रोल में पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर (Manushi Chhillar) भी हैं। मूवी सिनेमाघरों में 22 सितंबर को दस्तक देगी। इन दिनों विक्की अपनी फिल्म का प्रमोशन करने में व्यस्त हैं।