विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

The Great Indian Family: रिलीज हुआ TGIF का पहला गाना 'कन्हैया ट्विटर पे आजा', भजन कुमार बन छाए विक्की कौशल

By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
Published: Wed, 30 Aug 2023 01:49 PM (IST)

The Great Indian Family Song Kanhaiya Twitter Pe Aaja यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म द ग्रेट इंडियन ...और पढ़ें

The Great Indian Family का पहला गाना आउट। Photo-Instagram
The Great Indian Family का पहला गाना आउट। Photo-Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। The Great Indian Family Song Kanhaiya Twitter Pe Aaja: अपकमिंग फिल्म 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' को लेकर बज तो काफी समय से था, अब आखिरकार रक्षाबंधन के मौके पर मेकर्स ने एक बड़ा सरप्राइज भी दे दिया है।

30 अगस्त 2023 को यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' के इंतजार करने वालों के लिए मेकर्स ने डबल सरप्राइज दिया है। एक तो फिल्म में विक्की कौशल (Vicky Kaushal) के कैरेक्टर को रिवील किया गया है और दूसरा फिल्म का पहला गाना भी रिलीज हुआ है। 

द ग्रेट इंडियन फैमिली का पहला गाना आउट

यश राज फिल्म्स ने सोशल मीडिया पर 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' का पहला गाना 'कन्हैया ट्विटर पर आजा' (Kanhaiya Twitter Pe Aaja) रिलीज किया है। इसमें विक्की कौशल स्टेज पर गाना गाकर नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो के साथ रिवील किया गया है कि फिल्म में विक्की किस अवतार में नजर आएंगे।

रिवील हुआ विक्की कौशल का कैरेक्टर

फिल्म में विक्की कौशल सिंगिंग सेंसेशन भजन कुमार के किरदार में दिखाई देंगे, जो एक स्थानीय गायक होंगे। विक्की को भजन कुमार के रोल में देख फैंस काफी एक्साइटेड हैं। एक ने कहा, 'वाह गजब विक्की भाई।' वहीं, कुछ लोग 'कन्हैया ट्विटर पर आजा' के लिरिक्स पर सवाल उठा रहे हैं।

अपने रोल पर क्या बोले विक्की?

विक्की कौशल ने बताया कि वह 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' में अपने कैरेक्टर को रिवील करने से पहले थोड़ा मौज-मस्ती करना चाहते थे। इसीलिए गाने के साथ कैरेक्टर का खुलासा किया गया। विक्की ने आगे कहा- 

मुझे उम्मीद है कि लोगों को द ग्रेट इंडियन फैमिली में मेरा नया अवतार पसंद आएगा। मैं यह देखने के लिए उत्सुक हूं कि भजन कुमार को दर्शक किस तरह पसंद करते हैं। मुझे पता है कि मैंने इस किरदार को निभाने में जी जान लगा दी है। 

कब रिलीज होगी द ग्रेट इंडियन फैमिली?

पहली बार विक्की कौशल ने 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' के लिए यश राज फिल्म्स के साथ हाथ मिलाया है। इसका निर्देशन विजय कृष्ण आचार्य ने किया है। 'कन्हैया ट्विटर पे आजा' को प्रीतम ने डायरेक्ट किया और इसके बोल अमिताभ भट्टाचार्य के द्वारा लिखे गए हैं।

ये फिल्म दुनियाभर में 22 सितंबर 2023 को रिलीज होगी। फिल्म में विक्की के साथ मानुषी छिल्लर भी अहम भूमिका निभा रही हैं।