यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jennifer Mistry: असित मोदी के साथ विवाद के चलते मिसेज सोढ़ी से बात नहीं करते हैं पड़ोसी, जेनिफर का छलका दर्द
Jennifer Mistry तारक मेहता का उल्टा चश्मा में मिसेज रोशन सोढ़ी का किरदार निभा चुकीं जेनिफर मिस्त्री ने एक लेटेस्ट ...और पढ़ें

HighLights
- जेनिफर मिस्त्री से बात नहीं करते हैं पड़ोसी
- असित मोदी पर जेनिफर ने लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप
- तारक मेहता का उल्टा चश्मा में मिसेज सोढ़ी बनी थीं जेनिफर
नई दिल्ली, जेएनएन। Jennifer Mistry: जेनिफर मिस्त्री छोटे पर्दे की जानी-मानी अभिनेत्री हैं, जो पिछले 14 सालों से लॉन्गेस्ट रनिंग टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) के साथ जुड़ी हुई थीं। कुछ महीने पहले ही शो के प्रोड्यूसर असित मोदी पर गंभीर आरोप लगाकर वह चर्चा में आई थीं।
जेनिफर मिस्त्री ने असित मोदी पर सैक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया था, साथ ही उन्होंने उनके खिलाफ केस भी दर्ज करवाया था। असित के साथ उनकी प्रोडक्शन कंपनी में शामिल दो और लोगों के खिलाफ जेनिफर ने FIR करवाया था। इंटरव्यूज में भी जेनिफर ने कई हैरान करने वाले खुलासे किए हैं। अब एक्ट्रेस ने बताया है कि इसके बाद उनकी जिंदगी किस तरह बदल गई है।
पड़ोसी नहीं करते जेनिफर से बात
जेनिफर मिस्त्री ने एक लेटेस्ट इंटरव्यू में खुलासा किया है कि असित मोदी के खिलाफ सैक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाने के बाद उनकी सोसाइटी की महिलाएं उनसे बात नहीं करती हैं। यहां तक कि उन पर कमेंट्स भी पास करती हैं।
ईटाइम्स के साथ बातचीत में जेनिफर का कहना है कि असित मोदी के साथ विवाद के बाद उनकी सोसाइटी की लगभग 99.9 प्रतिशत महिलाएं उनसे बात नहीं करती हैं। उन्होंने ये भी कहा कि सोसाइटी की सो-कॉल्ड आंटियां उन पर कमेंट पास करती हैं। जो कभी उनकी दोस्त हुआ करती थीं, आज वे भी उन्हें इग्नोर करती हैं।
क्या है जेनिफर मिस्त्री और 'तारक मेहता...' का विवाद?
जेनिफर, 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में मिसेज रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभा रही थीं। इसी साल उन्हें अचानक शो से निकाल दिया था। इसके बाद जेनिफर ने खुलासा किया था कि प्रोजेक्ट हेड सोहेल रमानी ने उनके साथ बद्तमीजी की। उन्होंने सोहेल के अलावा प्रोड्यूसर असित मोदी और एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर जतिन बजाज के खिलाफ सैक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया था।
जेनिफर ने कहा था कि असित मोदी ने कई बार उन पर भद्दे कमेंट्स किये। साथ ही सिंगापुर में भी असित ने उनके साथ मिसबिहेव किया था। हालांकि, असित समेत सोहेल और जतिन ने इन आरोपों को खारिज कर दिया था। उनके बीच अभी मामला सुलझा नहीं है।
