विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gurucharan Singh: 25 दिन बाद घर लौटे 'रोशन सिंह सोढी', 'तारक मेहता...' एक्टर ने बताया इतने दिनों तक कहां थे गायब

Published: Sat, 18 May 2024 07:55 AM (IST)Updated: Sat, 18 May 2024 08:22 AM (IST)

तारक मेहता का उल्टा चश्मा से घर-घर में फेमस हुए एक्टर गुरुचरण सिंह के चाहने वाले और फैंस के लिए ...और पढ़ें

'तारक मेहता क उल्टा चश्मा' एक्टर गुरुचरण सिंह
'तारक मेहता क उल्टा चश्मा' एक्टर गुरुचरण सिंह

HighLights

  1. घर लौटे 'रोशन सिंह सोढी'
  2. 25 दिनों से थे लापता
  3. घर लौटने पर पुलिस को बताई गायब रहने की वजह

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। TMKOC actor Gurucharan Singh: पॉपुलर सिटकॉम सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में रोशन सिंह सोढी का रोल करने वाले गुरुचरण सिंह को लेकर गुड न्यूज आई है। 25 दिन तक गायब रहने के बाद वह घर लौट आए हैं। 

घर लौटे गुरुचरण सिंह

एक्टर गुरुचरण सिंह (Gurucharan Singh) 22 अप्रैल के बाद से लापता थे। उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई। कई दिनों तक गायब रहने के बाद वह खुद ही घर वापस लौट आए। वापस लौटने पर गुरुचरण से पुलिस ने पूछताछ की। उन्होंने बताया कि वह घर छोड़कर दुनियाभर में धार्मिक यात्रा करने निकले थे।

गुरुचरण सिंह ने बताया कि वह अमृतसर, लुधियाना जैसे कई शहरों में गुरुद्वारों में रुके। कई दिनों तक वहां ठहरने के बाद उन्हें एहसास हुआ की अब घर वापस लौट जाना चाहिए। इसलिए वह घर वापस लौट आए।

26 अप्रैल को आई थी लापता होने की खबर

गुरुचरण सिंह के 22 अप्रैल को दिल्ली में अपने घर से मुंबई जाने के लिए निकले थे। लेकिन वह एयरपोर्ट पर ही नहीं पहुंचे। 26 अप्रैल को उनके लापता होने की बात सामने आई। गुरुचरण सिंह को लेकर पालम पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 365 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस जांच में ये बात सामने आई थी कि सिंह का मोबाइल फोन 22 अप्रैल की रात 9.22 बजे ही बंद हो गया था। पुलिस की शुरुआती जांच में ये भी सामने आया था कि गुरुचरण सिंह ने कई कैश ट्रांजेक्शन किए थे। उन्होंने 7000 रुपये का ट्रांजेक्शन किया था। उनके मल्टीपल ट्रांजेक्शन करने की जानकारी भी सामने आई थी। 

यह भी पढ़ें: लापता Gurucharan Singh की माली हालत के बारे में पिता को नहीं थी भनक, TMKOC के सेट पर पहुंची दिल्ली पुलिस