यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
The Kapil Sharma Show: कपिल शर्मा शो के प्रोमो को देख हंस-हंसकर हो जाएगा पेट में दर्द, जानिए कब होगा ऑन एयर
The Kapil Sharma Show Promo Out कपिल शर्मा शो के नए सीजन का पहला प्रोमो आउट हो चुका है। इस ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन।The Kapil Sharma Show: कपिल शर्मा अपनी पूरी टीम के साथ एक बार फिर से लोगों को गुदगुदाने के लिए बिलकुल तैयार हैं। कुछ दिनों पहले ही कपिल शर्मा ने अपने एक नए और शानदार लुक के साथ 'द कपिल शर्मा शो' के तीसरे सीजन की घोषणा की थी। शो की जज अर्चना पूरन सिंह ने भी फैंस को पूरे सेट का टूर करवाया था, जिसने ऑडियंस की एक्साइटमेंट को दोगुना बढ़ा दिया था। अब इस नए सीजन का धमाकेदार प्रोमो भी दर्शकों के लिए मेकर्स ने आउट कर दिया है, जिसे देखने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
कपिल शर्मा शो के नए सीजन के प्रोमो को देखकर हो जाएगा पेट में दर्द
नए सीजन के साथ कपिल शर्मा तो नए लुक में दिखाई देंगे ही, लेकिन इसी के साथ कई और नए चेहरे भी इस शो में नजर आएंगे। हाल ही में सोनी टीवी के 'द कपिल शर्मा शो' के नए सीजन का पहला प्रोमो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस प्रोमो को देखने के बाद आपकी हंसी नहीं रुकेगी। प्रोमो में कपिल शर्मा अस्पताल के बेड पर हैं और सबको भूल गए हैं। हालांकि एक एक करके धीरे-धीरे उन्हें सबकी याद आ जाती है। लेकिन अपनी पत्नी भूरी को देखकर कपिल उनसे पूछते हैं आप कौन है। जिसके बाद सब उन्हें बताते है कि वह उनकी पत्नी है। कपिल अपने बेड से उठते हैं और पत्नी की बेइज्जती करके अपनी डार्लिंग के पास पहुंच जाते हैं।
इस बार 'द कपिल शर्मा शो' में दिखाई देंगे कई नए चेहरे
एक तरफ जहां भारती सिंह, कृष्णा अभिषेक और सुदेश लहरी इस सीजन से एग्जिट हो चुके हैं, तो वही इस सीजन में कई नए चेहरे नजर आने वाले हैं। इस सीजन में सृष्टि रोड़े नजर आएंगी, जो इससे पहले बिग बॉस का हिस्सा रह चुकी हैं। उनके अलावा इस शो में राइटर और एक्टर गौरव दुबे, इश्तियाक खान, श्रीकांत जी मास्की जैसे कई नए चेहरे दिखाई देने वाले हैं। लेकिन प्रोमो में चंदू चायवाला अपनी दुकान छोड़कर एक अलग ही लुक में दिखाई दे रहे हैं।
View this post on Instagram
इस दिन 'द कपिल शर्मा शो' होगा ऑन एयर
लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाने वाला 'द कपिल शर्मा शो' की ऑन एयर डेट भी सामने आ चुकी है। यह कॉमेडी शो सोनी टीवी पर 10 सितंबर से हर शनिवार और रविवार को रात 9:30 बजे ऑन एयर होगा। कई बड़े एक्टर्स भी इस शो में अपनी फिल्म का प्रमोशन करते हुए दिखाई देंगे।
