The Kapil Sharma Show: दिव्य कुमार ने बताया- जब लगा कि टूट जाएगी सचिन-जिगर की जोड़ी
दोनों द कपिल शर्मा शो में बतौर मेहमान पहुंचे। इस बार सचिन-जिगर के साथ गायक दिव्य कुमार भी पहुंचे। दिव्य कुमार ने यह कहानी साझा की।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड में कई ऐसी जोड़ियां हैं, जो कई वर्षों से साथ में काम कर रही हैं। संगीतकार सचिन-जिगर की जोड़ी भी काफी मशहूर है। हालांकि दोनों के बीच में काफी भयंकर झगड़ा होता है, लेकिन फिर दोनों एक हो जाते हैं। दोनों का रिश्ता ऐसा ही है। इस बीच दोनों द कपिल शर्मा शो में बतौर मेहमान पहुंचे। इस बार सचिन-जिगर के साथ गायक दिव्य कुमार भी पहुंचे।
शो के दौरान दिव्य ने बताया कि एक बार वह सचिन और जिगर का झगड़ा देखकर कांप गए थे। उन्होंने बताया, 'शुरुआती दिनों में मैं असिस्टेंट के तौर पर
सचिन-जिगर के यहां काम करता था। वहां मुझे एक रूम दिया गया था। हमने पहली फिल्म हम तुम शबाना की थी। उसका बैकग्राउंड स्कोर चल रहा था। मैं रात भर काम करता था। जब मैं बाहर निकलता तो देखता कि सचिन-जिगर तो गेम खेल रहे हैं।'
दिव्य ने आगे ने बताया कि मैंने सोचा कि इन्होंने इसलिए मुझे लिया है ताकि वह दोनों गेम खेल सकें। धीरे-धीरे मैं भी इसमें ढलने लगा और उनके साथ खेलने लगा। एक दिन मैं सचिन, जिगर, प्रिया (जिगर की पत्नी) मोनोपोली गेम खेल रहे थे। सचिन और जिगर ने ऐसा झगड़ा किया कि मैं कांप उठा था। मैंने प्रिया से पूछा कि ये अपनी जोड़ी तो नहीं तोड़ देंगे? इस पर प्रिया ने कहा ऐसा नहीं होगा। एक घंटे में सब सही हो जाएगा और ये शांत हो जाएंगे। वैसा ही हुआ। मुझे सच में लगा था कि इनकी जोड़ी टूटने वाली है।
आपको बता दें कि कपिल शर्मा शो कोरोना काल में वापस शुरू हो चुका है। लॉकडाउन में सब कुछ बंद होने पर इसका प्रसारण रूक गया था। इसके बाद शो की शुरुआत इस बार सोनू सूद के साथ हुई थी। इसके बाद शो को काफी लोकप्रियता मिल रही है।
Photo Credit- Divya Kumar Instagram