तो माधुरी दीक्षित इस वजह से बाहर कर दी गईं 'झलक दिखला जा' से?
माधुरी दीक्षित 'झलक दिखला जा' में तीन सीजन तक बतौर जज नजर आ चुकी हैं। उन्होंने घोषणा की है कि अब वो इस डांस रियलिटी शो का हिस्सा नहीं होंगी। खैर, यह खबर तो पहले ही सामने आ चुकी है, लेकिन इसकी वजह अभी तक स्पष्ट नहीं थी।
मुंबई। माधुरी दीक्षित 'झलक दिखला जा' में तीन सीजन तक बतौर जज नजर आ चुकी हैं। उन्होंने घोषणा की है कि अब वो इस डांस रियलिटी शो का हिस्सा नहीं होंगी। खैर, यह खबर तो पहले ही सामने आ चुकी है, लेकिन इसकी वजह अभी तक स्पष्ट नहीं थी।
दीपिका पादुकोण से शादी कर सकते हैं ये जनाब...!
अब उनके बाहर होने को लेकर एक वजह सामने आई है। चर्चा है कि माधुरी दीक्षित की ओर से मेकर्स को कहा गया था कि वो उनकी फीस बढ़ाएं। एक सूत्र का कहना है, 'उनका कांट्रैक्ट खत्म हो रहा था। टीम की इच्छा थी कि उन्हीं के साथ कांट्रैक्ट को फिर से आगे बढ़ाया जाए। मगर पैसे की बात पर मामला अटक गया।'
सूत्र का यह भी कहना है, 'हालांकि यह बात किसी को भी समझ नहीं आई कि जब शाहिद कपूर को बढ़िया फीस देकर जज बनाया गया है तो फिर चैनल ने माधुरी दीक्षित के साथ कांट्रैक्ट को आगे क्यों नहीं बढ़ाया।' सुनने में तो यह भी आया कि चैनल ने शो का फारमेट बदल दिया है।
आलिया भट्ट के सिर पर सेल्फी का चढ़ा इतना नशा कि...!
अब माधुरी दीक्षित की जगह अब शाहिद कपूर को इस शो में जज की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने इसके लिए शूटिंग भी शुरू कर दी है। करण जौहर के साथ वह जज की कुर्सी पर नजर आएंगे। हालांकि अभी तक तीसरे जज के नाम की घोषणा नहीं की गई है।