विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 06, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'अनुपमां' और 'इंडियन आइडल' टॉप 10 में शामिल, जानिए 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की स्थिति

By Manoj VashisthEdited By:
Published: Tue, 06 Jul 2021 07:42 PM (IST)Updated: Thu, 08 Jul 2021 04:18 PM (IST)

तारक मेहता का उल्टा चश्मा कॉमेडी शो है। यह धारावाहिक सोनी सब पर प्रसारित किया जाता है। कई सालों से ...और पढ़ें

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah. Photo- screenshots
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah. Photo- screenshots

नई दिल्ली, जेएनएन। तारक मेहता का उल्टा चश्मा छोटे पर्दे के सुपरहिट शोज़ में शामिल है। इस शो की एक तगड़ी फैन फॉलोइंग है। अब शो ने एक और कमाल किया है। सबटीवी का यह शो टीवी के टॉप 10 शोज़ की लिस्ट में पहले स्थान पर आ गया है। ओरमैक्स मीडिया ने ऑडिएंस इंगेजमेंट के आधार पर 28 जून से 4 जुलाई के बीच सबसे लोकप्रिय शोज़ की लिस्ट जारी की है, जिसमें तारक मेहता पहले स्थान पर आया है। शो में दिलीप जोशी, अमित भट्ट, शैलेष लोढ़ा, मुनमुन दत्ता, सुनयना फौज़दार मुख्य भूमिकाओं में नज़र आते हैं।

इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर अनुपमां है, जो स्टार प्लस पर प्रसारित किया जाता है। इस शो की ज़बरदस्त लोकप्रियता है। बार्क की रेटिंग में भी यह शो अक्सर नम्बर वन पर रहता है। शो में रूपाली गांगुली और सुधांशु पांडेय लीड रोल निभाते हैं।

तीसरे स्थान पर सिंगिंग रिएलिटी शो इंडियन आइडल है, जो सोनी टीवी पर आता है। शो का 12वां सीज़न चल रहा है। आदित्य नारायण इस शो को होस्ट करते हैं। यह शो पिछले दिनों अमित कुमार की वजह से विवादों में रहा था। अमित कुमार ने आरोप लगाया था कि शो में जबरन कंटेस्टेंट्स की तारीफ़ करवायी जाती है।

चौथे स्थान पर सुपर डांसर 4 है। यह डांस रिएलिटी शो भी सोनी टीवी पर आता है। इस शो को शिल्पा शेट्टी, अनुराग बसु और गीता कपूर जज करते हैं। शो को परितोष त्रिपाठी और ऋत्विक धनजानी होस्ट करते हैं। 

पांचवें स्थान पर यह रिश्ता क्या कहलाता है शो है। यह शो स्टार प्लस पर आता है। यह शो 2009 से चल रहा है। शो में शिवांगी जोशी और मोहसिन ख़ान फ़िलहाल ली़ रोल निभाते हैं। इनके अलावा छठे स्थान पर डांस दीवाने (कलर्स टीवी), सातवें स्थान पर कुमकुम भाग्य (ज़ीटीवी), आठवें स्थान पर गुम है किसी के प्यार में (स्टार प्लस), नौवें स्थान पर उड़ारियां (कलर्स टीवी) और दसवें स्थान पर कुंडली भाग्य (ज़ीटीवी) है।