Move to Jagran APP

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की रोशन भाभी के पति का हुआ ऐसा हाल, लोगों के लिए पहचानना हुआ मुश्किल, तस्वीरें हुईं वायरल

जेनिफर को एक्टिंग के अलावा सोशल मीडिया पर भी ​एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपनी लेटेस्ट तस्वीरों के साथ थ्रोबैक फोटोज को भी फैंस के बीच शेयर करती हैं। वहीं जेनिफर पति संग भी अपनी कई पुरानी यादों को तस्वीर के जरिए फैंस के साथ साझा करती रहती हैं।

By Priti KushwahaEdited By: Published: Thu, 05 Aug 2021 03:41 PM (IST)Updated: Fri, 06 Aug 2021 06:56 AM (IST)
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की रोशन भाभी के पति का हुआ ऐसा हाल, लोगों के लिए पहचानना हुआ मुश्किल, तस्वीरें हुईं वायरल
Photo Credit - Jennifer Mistry Bansiwal Instagram Photo Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' बीते 13 सालों से दर्शकों को मनोरंजन कर रहा है। इस शो का हर किसदार अपने अलग अंदाज और कॉमेडी के लिए जाना जाता है। फिर चाहे जेठालाल हो, बबिता जी हो या फिर बापू जी। हर कोई दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जाता है। वहीं शो में मिसेज रोशन सोढ़ी उर्फ एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल की भी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। जेनिफर को एक्टिंग के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी ​एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपनी लेटेस्ट तस्वीरों के साथ अपनी थ्रोबैक फोटोज को भी फैंस के बीच शेयर करती हैं। वहीं जेनिफर पति संग भी अपनी कई पुरानी यादों को तस्वीर के जरिए फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। इसी बीच उनके कुछ लेटेस्ट पोस्ट ने फैंस को हैरान कर दिया।

loksabha election banner

 

View this post on Instagram

A post shared by Jennifer Mistry Bansiwal🧚‍♀️♾ (@jennifer_mistry_bansiwal)

जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें एक महिला नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए जेनिफर लिखा, 'पहचानों कौन है!!!' दरअसल, ये कोई और नहीं जेनिफर के पति मयूर हैं। इन तस्वीरों के साथ एक वीडियो भी है जिसमें मयूर अपना ही वीडियो बनाते नजर आ रहे हैं और वहीं इसमें 'दिल क्या करे जब किसी को किसी से प्यार हो जाए...' गाना चल रहा है।

आप इन तस्वीरों में देख सकते हैं कि मयूर रेड कलर की फ्रॉक पहने और लंबे खुले बालों में बिल्कुल लड़की जैसे नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने कानों में ईयररिंग भी पहनी हुई है। वहीं उनकी अदाएं देख आप भी धोखा जाएंगे कि ये लड़की नहीं लड़का हैं। ये मयूर के किसी शूटिंग के दौरान की तस्वीरें नजर आ रही हैं। अबतक इन फोटोज को हजरों व्यूज मिल चुके हैं। वहीं फैंस इन पर मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.