Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jheel Mehta Wedding: शादी के जोड़े में शहजादी की तरह नजर आईं सोनू भिड़े...नए साल पर दोहरी हुई खुशी

    टीवी एक्ट्रेस सोनू मेहता फाइनली अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड शिवम दुबे के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। एक्ट्रेस ने 28 दिसंबर को शादी कर ली है। लाल जोड़े में एक्ट्रेस बहुत ही खूबसूरत नजर आईं। इस मौके पर दोनों इमोशनल भी नजर आए। एक्ट्रेस ने खुद शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। फैंस उन्हें जमकर बधाई दे रहे हैं।

    By Surabhi Shukla Edited By: Surabhi Shukla Updated: Wed, 01 Jan 2025 02:50 PM (IST)
    Hero Image
    झील मेहता शादी के बंधन में बंधी (Photo: Instagram)

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। तारक मेहता की सोनू भिड़े उर्फ झील मेहता नए साल के साथ ही एक नए फेज में भी प्रवेश कर चुकी हैं। एक्ट्रेस शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। एक्ट्र्रेस ने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड आदित्य दुबे के साथ शादी कर ली है। एक्ट्रेस की शादी किसी फेयरी टेल से कम नहीं थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कब हुई झील की शादी?

    ये एक रॉयल सेलिब्रेशन था जिसमें कुछ खास दोस्त और फैमिली के लोग ही मौजूद थे। झील ने 31 दिसंबर, 2024 को शादी की। हालांकि रिपोर्ट्स की माने तो दोनों ने 28 दिसंबर को शादी की थी। अब हाल ही में उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया गया है जिसमें उनकी जयमाला के समय का इमोशनल मोमेंट देखने को मिला।

    यह भी पढ़ें: Karanveer Mehra के दो तलाक पर सारा अरफीन का वार, Bigg Boss 18 से एलिमिनेट होते ही निकाली भड़ास

    वीडियो में इमोशनल नजर आईं झील

    झील ने जो वीडियो पोस्ट की है उसमें उनके चेहरे पर खुशी साफ देखी जा सकती है। वीडियो के कमेंट सेक्शन में उन्होंने लिखा,'आप सभी के लिए प्यार और केवल प्यार जो हमारे इस जश्न का हिस्सा थे। वहीं लाल जोड़े में सजी झील को देखकर उनके पति इमोशनल हो गए।

    View this post on Instagram

    A post shared by Priya Parikh | Wedding Content Creation (@sociallydreaming)

    चुन्नी ने खींचा लोगों का ध्यान

    इस पूरे वीडियो में एक चीज जिसने सभी का ध्यान खींचा वो थी झील की चुन्नी। झील की चुन्नी के पीछे लिखा था-' हैशटैग झील के प्यार में डूबे।'वीडियो में मेहंदी, हल्दी से लेकर शादी के दिन की पूरी झलक साफ दिखाई दे रही है।

    फैंस ने दी झील को दुआएं

    वहीं झील के पति आदित्य ने कहा कि जब वो चलकर मेरे सामने आई तो मुझे ऐसा लगा जैसे मैं हमारे 14 साल के रिश्ते में 10 साल पीछे चला गया हूं। आदित्य ने झील को वरमाल पहनाई और उनके आंसू पोंछे। वहीं इस वीडियो को देखकर दोनों के फैंस भी इमोशनल हो गए और अपने फेवरेट कपल को जिंदगी के नए पल की बधाई देने लगे।

    आदित्य दुबे उनके बचपन के दोस्त हैं। आदित्य गेमिंग स्टूडियो के बिजनेस में हैं। इसी के साथ वह वीडियो कंटेंट क्रिएशन में भी एक्टिव हैं। फिलहाल झील की तरह उनके फैंस भी उन्हें दुल्हन के लिबास में देखने के लिए एक्साइटेड हैं।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: कंगना रनौत ने टॉप 4 कंटेस्टेंट्स का नाम कर दिया रिवील! कहा- 'बड़े नाटक किए इन लोगों ने'