Move to Jagran APP

‘तारक मेहता‘ के शैलेश लोढ़ा ने खास अंदाज में दी राजू श्रीवास्तव को श्रद्धांजलि, सोशल मीडिया पर फैंस ने भी की तारीफ

शैलेश लोढ़ा राजू श्रीवास्तव को एक खास अंदाज में श्रद्धांजलि दे रहे हैं। गजोधर भैया की याद में शैलेश वो ‘वाह भाई वाह का एक पूरा एपिसोड उन्हें समर्पित कर रहे हैं। इसकी जानकारी खुद शैलेश ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर दी है।

By JagranEdited By: Priti KushwahaPublished: Thu, 29 Sep 2022 05:42 PM (IST)Updated: Thu, 29 Sep 2022 05:42 PM (IST)
‘तारक मेहता‘ के शैलेश लोढ़ा ने खास अंदाज में दी राजू श्रीवास्तव को श्रद्धांजलि, सोशल मीडिया पर फैंस ने भी की तारीफ
Photo Credit : Shailesh Lodha Raju Srivastav Instagram Photos Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। हास्य अभिनेता राजू श्रीवास्तव अब इस दुनिया में नहीं रहे। 41 दिनों से वेंटीलेटर पर जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे 58 साल के काॅमेडियन के निधन ने पूरी एंटरटेमेंट इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया। उनके निधन ने न सिर्फ उनके परिवार, फैंस बल्कि इंडस्ट्री के भी कई लोगों को गहरा सदमा दिया है। उनके जाने का गहरा सदमा ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा‘ फेम शैलेश लोढ़ा को भी लगा। वहीं अब वो राजू श्रीवास्तव के जाने के बाद उनकी याद में कुछ ऐसा करने जा रहे हैं, जिसे जानकर आप भी खुश हो जाएंगे। आइए जानते हैं क्या?

loksabha election banner

इस अंदाज में दी गजोधर भैया को श्रद्धांजलि

शैलेश लोढ़ा राजू श्रीवास्तव को एक खास अंदाज में श्रद्धांजलि दे रहे हैं। गजोधर भैया की याद में शैलेश वो ‘वाह भाई वाह' का एक पूरा एपिसोड उन्हें समर्पित कर रहे हैं। इसकी जानकारी खुद शैलेश ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर दी है। उन्होंने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, ‘वाह भाई वाह‘ का विशेष एपिसोड मेरे अभिन्न मित्र और अद्भुत कलाकार राजू श्रीवास्तव को समर्पित कर रहे हैं हम...कल यानी शुक्रवार की रात ठीक 9 बजे शेमारू टीवी पर जरूर मिलियेगा।'

View this post on Instagram

A post shared by Shailesh Lodha (@iamshaileshlodha)

साथ में होंगे ये काॅमेडियन भी

शैलेश लोढ़ा के साथ राजू श्रीवास्तव के इस एपिसोड में फेमस काॅमेडियन एहसान कुरैशी और सुनील पाल संग कई और अन्य भी नजर आएंगे। इस दौरान एहसान कुरैशी कहते हैं, ‘जब तक इस देश में स्टैण्डअप काॅमेडी रहेगी राजू भाई का नाम रहेगा।' बाद में सभी राजू के अंदाज में कहते हैं, ‘गोधर भैया सलाम...।' इस वीडियो में सभी इमोशनल होते दिखें। इस वीडियो को सभी काफी पसंद कर रहे हैं। साथ ही इस पर कमेंट कर लोग शैलेश के इस पहल की तारीफ करते दिख रहे हैं।                                                                                   


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.