Move to Jagran APP

Taarak Mehta ka Ooltah Chashmah की 'बबीता जी' मुनमुन दत्ता की लेटेस्ट तस्वीरें देख होश खो बैठेंगे जेठालाल

मुनमुन दत्ता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। बला की खूबसूरत इस तस्वीर को देखकर तो एक बार को जेठालाल की भी धड़कनें बढ़ जाएंगी। अपनी तस्वीर के साथ मुनमुन ने कोई भी कैप्शन नहीं दिया है।

By Ruchi VajpayeeEdited By: Published: Thu, 13 Jan 2022 11:01 AM (IST)Updated: Thu, 13 Jan 2022 11:01 AM (IST)
Taarak Mehta ka Ooltah Chashmah की 'बबीता जी' मुनमुन दत्ता की लेटेस्ट तस्वीरें देख होश खो बैठेंगे जेठालाल
Image Source: Munmun dutta Social Media page

नई दिल्ली, जेएनएन। Munmun Dutta Viral Photo: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के सारे ही किरदार लोगों के फेवरेट हैं। पर शो में बबीता जी का रोल प्ले करने वाली मुनमुन दत्त की बात ही कुछ अलग है। मुनमुन दत्ता, सोशल मीडिया सेंसेशन हैं, उनकी तस्वीरें और वीडियो के लिए फैंस पलकें बिछाए बैठे रहते हैं। पिछले पूरे साल मिसेज अय्यर खबरों में छाईं रहीं, तो इस साल भी चाहने वालों का दिल ना तोड़ते हुए मुनमुन ने अपनी बेहद ही खूबसूत तस्वीर शेयर की है।

loksabha election banner

शेयर की दिलकश तस्वीर

मुनमुन दत्ता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। बला की खूबसूरत इस तस्वीर को देखकर तो एक बार को जेठालाल की भी धड़कनें बढ़ जाएंगी। अपनी तस्वीर के साथ मुनमुन ने कोई भी कैप्शन नहीं दिया है। व्हाइट कलर की ड्रेस के साथ मुनमुन की स्माइल इसे और भी दिलकश बना रही है। पीच लिपकलर और सटल से मेकअप में मुनमुन फैंस का दिल चुरा रहीं हैं। इनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।  यहां देखें तस्वीर...

View this post on Instagram

A post shared by 𝐌𝐔𝐍𝐌𝐔𝐍 𝐃𝐔𝐓𝐓𝐀 🧚🏻‍♀️🦋 (@mmoonstar)

वायरल हुआ था आइटम सॉन्ग

हाल ही में मुनमुन का एक डांस वीडियो वायरल हुआ। ये वीडियो एक साउथ इंडियन फिल्म का था जिसमें मुनमुन आइटम सॉन्ग पर डांस करती नजर आईं थीं। 'आदली नातो ए पूता' गाने पर अदाएं दिखाते हुए मुनमुन फैंस को काफी पसंद आईं।

बिग बॉस में ली थी एंट्री

दो हफ्ते पहले मुनमुन को 'बिग बॉस 15 के वीकेंड का वार एपिसोड में भी देखा गया। यहां उन्होंने कंटेस्टेंट्स को चैलेंज किया था। बिग बॉस में काफी धूम मचाने वाली बबीता जी आजकल तारक मेहता में भी धमाल कर रही हैं। पिछले हफ्ते शो की टीआरपी नंबर एक पर रही। लोगों को भी तारक मेहता के अंदर आया करेले का भूत काफी पसंद आ रहा है।

टप्पू संग डेटिंग की उड़ी थी अफवाह

बबीता जी यूं तो काफी पॉपुलर हैं पर शो में 9 साल छोटे राज अनादकत के साथ डेटिंग के खबरों के बाद वो ज्यादा ही हाइलाइट हो गईं। हालांकि दोनों ने सोशल मीडिया पर आकर इन खबरों का खंडन भी किया और मीडिया को ऐसी खबरों के लिए जमकर कोसा भी, पर फिर भी दोनों के डेटिंग की अफवाहें अभी थमी नहीं हैं।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.