'Taatak Mehta' जेठालाल से नाराज हुईं बबीता जी, अब कभी नहीं दिखाएंगी टप्पू के पापा को अपना चेहरा?
बबीता जी ने जेठालाल से दूर रहने की ठान ली हैं उन्हें फैसला किया कि वो अब कभी उनसे सुबह नहीं मिलेंगी। अनजाने में भी अगर जेठालाल उनके सामने भी आएं तो वो मुंह फेर लेंगी। ये सुनकर जेठालाल की पैरों तले की जमीन ही निकल जाती है।
नई दिल्ली, जेएनएन। Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: जेठालाल की जिंदगी में दो ही सुख हैं, एक जलेबी फाफड़ा और दूसरी बबीता जी। सूर्य को चल चढ़ाते वक्त या दुकान जाते वक्त अगर बबीता जी के दर्शन हो जाएं तो क्या ही कहना। जेठालाल की जिंदगी में बहार आ जाती है जब भी उन्हें अपनी क्रश के दर्शन होते हैं। और तब स्वाद बिगड़ जाता है जब उनके साथ अय्यर भाई हों.. खैर अब जो हम आपको बताने जा रहे हैं उसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं होगा। जेठालाल की लाइफ लाइन बबीता जी उनसे रूठ गईं हैं। वैसे तो टप्पू के पापा के जीवन में मुसीबतें आती रहतीं हैं पर ये उनके साथ हुई अब तक की सबसे बुरी घटना है।
रूठी गईं 'बबीता जी'
हुआ ये कि, जेठालाल के हाथ से एक बहुत बड़ी बिजनेस डील निकल जाती है। वो उदास और परेशान सोसाइटी कंपाउंड में गोकुलधामवासियों को अपनी दुख भरी कहानी सुना रहे होते हैं। तभी अंजाने में उनके मुंह से निकल जाता है कि, 'न जाने किसका बदकिस्मत चेहरा देखा होगा जिससे उनका ये नुकसान हो गया है'। जेठालाल को परेशानी में याद नहीं रहा कि कि वो सुबह बबीता और अय्यर से मिले थे। ये सुनते ही बबीता जी को बुरा लग जाता है। बबीता को लगता है कि जेठालाल की डील उनके और अय्यर की वजह से खराब हो गई है।
अब क्या करेंगे जेठालाल
बस फिर क्या था बबीता जी ने जेठालाल से दूर रहने की ठान ली हैं, उन्हें फैसला किया कि वो अब कभी उनसे सुबह नहीं मिलेंगी। अनजाने में भी अगर जेठालाल उनके सामने भी आएं तो वो मुंह फेर लेंगी। ये सुनकर जेठालाल की पैरों तले की जमीन ही निकल जाती है। वैसे तो परेशानियों और जेठालाल का नाता रोज का है पर यहां मामला दिल का है। अब आने वाले एपिसोड में ये देखना दिलचस्प होगा कि जेठा कैसे बबीता जी को मनाएंगे।