Move to Jagran APP

'Taarak Mehta...' की बबीता जी का सीजलिंग डांस वीडियो हुआ वायरल, देखकर झूम उठेंगे 'जेठालाला

शो में सबसे ज्यादा दर्शक जेठालाल और बबीता जी के बीच मीठी नोंक झोंक काफी पसंद आती है। शो में बबीता जी न सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि अपनी खूबसूरती के चलते भी चर्चा में रहती हैं। बबीता जी का किरदार एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता निभा रही हैं।

By Priti KushwahaEdited By: Published: Thu, 25 Nov 2021 10:04 AM (IST)Updated: Thu, 25 Nov 2021 10:04 AM (IST)
Photo Credit : MunMun Dutta Instagram Fan Page Photo Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' 13 सालों से दर्शकों की पहली पसंद बना हुआ है। इस शो का हर कलाकार अपने आप में शानदार फैंन फॉलोइंग रखता है। शो के कलाकारों को रियल लाइफ में भी काफी पसंद किया जाता है। फैंस उनके बारे में ज्यादा से ज्यादा करीब से जानना चाहते हैं। वहीं शो में सबसे ज्यादा दर्शक 'जेठालाल' और 'बबीता जी' के बीच मीठी नोंक झोंक काफी पसंद आती है। शो में 'बबीता जी' न सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि अपनी खूबसूरती के चलते भी चर्चा में रहती हैं। 'बबीता जी' का किरदार एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता निभा रही हैं। मुनमुन एक्टिंग के साथ सोशल प्लेटफॉर्म पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह लगभग हर दिन ही फैंस के बीच अपने पोस्ट शेयर करती रहती हैं। इसी बीच मुनमुन दत्ता का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। यहां देखें वीडियो...

loksabha election banner

View this post on Instagram

A post shared by 𝐌𝐔𝐍𝐌𝐔𝐍 𝐃𝐔𝐓𝐓𝐀 🧚🏻‍♀️🦋 (@mmoonstar)

मुनमुन दत्ता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर खुद का एक डांस वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह लाल और काले रंग की चेक पैंट पहन कर डांस करती दिख रही हैं। मुनमुन 'आई वांट बी मी टू' गाने पर डांस करते हुए बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं इस दौरान उनके एक्सप्रेशन बेहद ही शानदार नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, 'क्योंकि यह ट्रेंड कर रहा है...।' कुछ ही देर में उनका यह वीडियो वायरल हो गया। कुछ ही घंटों में इसे 2 लाख 29 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस पर कमेंट कर फैंस लगातार मुनमुन दत्ता की तारीफ करते दिख रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by 𝐌𝐔𝐍𝐌𝐔𝐍 𝐃𝐔𝐓𝐓𝐀 🧚🏻‍♀️🦋 (@mmoonstar)

आपको बता दें कि इससे पहले मुनमुन दत्ता ने अपना एक और डांस वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में वह फेमस रैपर बादशाह के पॉपुलर गाने 'जुगनू' पर परफॉर्मेंस देती दिखीं थीं। इस दौरान उनके डांस स्टेप फैंस को दीवाना बना रहा है। लुक की बात करें तो, मुनमुन ने डार्क ग्रे कलर का टॉप और डेनिम शॉट्स पहने हुए हैं। साथ ही वीडियो शेयर करते हुए मुनमुन ने कैप्शन में लिखा है,' जुगनू फीवर'।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.