विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'Taarak Mehta' अफेयर की खबरों के बीच टप्पू और बबीता जी ने किया ये ऐलान, सुनकर खुश हो जाएंगे फैंस

By Ruchi VajpayeeEdited By:
Published: Sun, 31 Oct 2021 03:28 PM (GMT+05:30)

सिटकॉम में बबीता जी का किरदार निभा रहीं मुनमुन दत्ता और टप्पू उर्फ राज अनादकत आजकल खबरों में टॉप पर रहते हैं। ये दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। पिछले दिनों राज और मुनमुन की डेटिंग के खबरें सोशल मीडिया पर छाईं रहीं।

Image Source: Munmun Dutta Fan page on Insta
Image Source: Munmun Dutta Fan page on Insta

नई दिल्ली, जेएनएन। तारक मेहता का उल्टा चश्मा के सारे ही किरदार काफी पॉपुलर हैं। इस सिटकॉम में बबीता जी का किरदार निभा रहीं मुनमुन दत्ता और टप्पू उर्फ राज अनादकत आजकल खबरों में टॉप पर रहते हैं। ये दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। पिछले दिनों राज और मुनमुन की डेटिंग के खबरें सोशल मीडिया पर छाईं रहीं। अब इन दोनों ने साथ एक ऐलान किया है जिससे फैंस खुश हो गए हैं।

राज-मुनमुन ने किया ये ऐलान

राज अनादकत ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल से ऐलान किया कि वो जल्द ही अपना यूट्यूब चैनल शुरू करने वाले हैं। जिसमें वो अपने वीडियो अपलोड करना शुरू करेंगे। वहीं मुनमुन दत्ता ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी में यहीं ऐलान किया। मुनमुन ने लिखा कि वो 31 अक्टूबर से अपने यूट्यूब चैनल फिर से शुरू कर रहीं है। इस तरह दोनों के एक साथ एक जैसे आइडिया पर काम करने से सोशल मीडिया पर काफी बज है।

टप्पू को इस हाल में देख डर गए फैंस 

दरअसल, राज अनादकत ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर कुछ तस्वीरें शेयर की। इन तस्वीरों के दखकर फैंस का कलेजा मुंह को आ गया। शेयर की गई पोस्ट में राज खून से लथपथ नजर आए। लोगों को समझ ही नहीं आया कि आखिर उन्हें हुआ क्या है। इन तस्वीरों में उनके पूरे चेहरे पर खून और गहरे चोट के निशान नजर आ रहे हैं। वहीं उनके पूरे कपड़ें भी फटे हुए हैं। साथ ही उनके कपड़ों पर भी खून लगा हुआ है।

पिछले दिनों छाईं थीं डेटिंग की खबरें

खैर राज का ये हाल सिर्फ मेकअप से बनाया गया था। उन्होंने ये हैलोवीन के लिए लुक चुना था। राज ने ये वीडियो अपने यूट्यूब चैनल के लिए बनाया था जिसे देखकर फैंस डर गए। बता दें कि राज किसी न किसी वजह से खबरों छाए ही रहते हैं। कभी खबर आती है कि शो में उनके पिता का किरदार निभा रहे दिलीप जोशी के साथ उनकी अनबन चल रही तो कभी खबर आती है कि वो खुद से 9 साल बड़ी मुनमुन दत्ता को डेट कर रहे हैं। हालांकि दोनों की तरफ से इसका खंडन किया जा चुका है।  

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।