विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 24, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'तारक मेहता...' की पुरानी 'सोनू' की इस तस्वीर को देखने से पहले थाम लें अपना दिल, ग्लैमरस लुक के आगे भूल जाएं वो मासूम सा चेहरा

By Priti KushwahaEdited By:
Published: Wed, 24 Nov 2021 04:26 PM (IST)

निधि भानुशाली के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने करियर की शुरुआत बतौर एक बाल कलाकार के रूप में की ...और पढ़ें

Photo Credit : Nidhi Bhanushali Instagram Photo Screenshot
Photo Credit : Nidhi Bhanushali Instagram Photo Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। Taaraka Mehta Ka Ooltah Chashmah: फेमस कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो की खास बात ये है कि इस शो को बच्चे हो या फिर बड़े हर कोई बेहद पसंद करता है। यही वजह है कि ये शो बीते 13 साल से दर्शकों की पहली पसंद बना हुआ है। इस शो के हर किरदार की अपनी खास फैंन फॉलोइंग है। फिर चाहे वो लीड एक्टर हो या फिर शो का कोई चाइल्ड आर्टिस्ट। एक ऐसी ही चाइल्ड स्टार हैं जो अब काफी बड़ी और ग्लैमरस हो चुकी हैं। हम बात कर रहे हैं 'तारक मेहता...' में पुरानी सोनू भिडे का रोल प्ले करने वाली एक्ट्रेस निधि भानुशाली की। निधि सोशल मीडया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इसी बीच निधि ने अपनी एक सरप्राइजिंग लुक की तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को आप यहां देख सकते हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Nidhi Bhanushali (@_ninosaur)

निधि भानुशाली आए दिन अपनी पर्सनल और एडवेंचरेस लाइफ से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ पोस्ट करती रहती हैं। इसी बीच निधि ने अपने आधि​कारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक बेदह ही खास तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में निधि का लुक देखकर आप भी उनके फैंन हो जाएंगे। फोटो में आप देख सकते हैं कि निधि कर्ली हेयर की चोटियां बनाएं दिख रही हैं। वहीं उन्होंने अपने बालों में एक हेयर एसेसरीज लगाया हुआ है। वहीं फोटो में उनके पोज देने का एक्सप्रेशन फैंस को दीवाना बना रहा है। इस तस्वीर को हमेशा ही तहर ही फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। ये फोटो इंटरनेट पर ताबड़तोड़ वायरल हो रही है। इस पर कमेंट कर फैंस अपने रिएक्शन दे रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Nidhi Bhanushali (@_ninosaur)

निधि भानुशाली के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत बतौर एक बाल कलाकार के रूप में की थी। वहीं 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो से उन्हें एक खास पहचान मिली थी। इस शो में निधि ने आत्माराम तुकाराम भिडे की बेटी सोनू भिडे का रोल प्ले किया था। इसके बाद साल 2019 में हाई एजुकेशन के लिए निधि ने 'TMKOC' शो को छोड़ दिया था। इसे बाद निधि की जगह सोनू के रोल में एक्ट्रेस पलक सिधवानी नजर आ रही हैं। वहीं निधि से पहले इस रोल को झील मेहता निभा रही थीं।