यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
TMKOC: 'जिंदा हूं...'रोशन सिंह सोढ़ी उर्फ Guru Charan Singh की हालत हुई खराब, अस्पताल में हुए एडमिट
तारक मेहता के रोशन सिंह सोढ़ी उर्फ गुरुचरण सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रोशन सिंह सोढ़ी के नाम से मशहूर एक्टर गुरुचरण सिंह (Gurucharan Singh) की तबीयत इन दिनों नासाज है। एक्टर को आपने तारक मेहता का उल्टा चश्मा में देखा होगा। अब एक्टर ने गुरु गोविंद सिंह की जयंती के मौके पर एक इमोशनल वीडियो शेयर किया और फैंस को धन्यवाद दिया।
एक्टर ने बताया कि भगवान ने उन्हें नई जिंदगी दी जिसके लिए वो उनके शुक्रगुजार हैं। एक्टर ने एडमिट होने की वजह नहीं बताई है लेकिन फैंस उनकी हालत देखकर काफी ज्यादा परेशान नजर आ रहे हैं।
गुरुचरण ने वीडियो शेयर कर दी जानकारी
गुरुचरण ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया,जिसमें वो हॉस्पिटल के बेड पर लेटे हुए हैं। उनके हाथ में विगो भी लगा हुआ है। वो कहते हैं, 'हालत बहुत ज्यादा खराब हो गई है।' उन्होंने कहा कि उनके साथ क्या हुआ है, वो जल्द ही बताएंगे। इसके अलावा उन्होंने फैंस को गुरुपर्व की बधाइयां दीं।
यह भी पढ़ें: Gurucharan Singh को असित मोदी ने दिया था 4 महीने का नोटिस, TMKOC एक्टर के दावे पर उठे सवाल
मुझे नया जीवन मिला - गुरुचरण
वहीं फैंस उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "गुरुपर्व के अवसर पर, गुरु साहिब जी ने मुझे एक नए जीवन का आशीर्वाद दिया। गुरु साहिब जी को अनंत और असीमित धन्यवाद। मैं आप सभी के प्रति हार्दिक आभार और सम्मान भी व्यक्त करता हूं, गुरु साहिब जी की कृपा से मैं जीवित हूं और आज आपके सामने खड़ा हूं। सभी को धन्यवाद और वाहेगुरु अपना आशीर्वाद बनाए रखें।"
View this post on Instagram
फैंस ने की उनके स्वस्थ होने की कामना
फैंस उनके इस वीडियो को देखकर चिंता में आ गए हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आपकी अच्छी हेल्थ की कामना करता हूं।' एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, जल्दी ठीक हो जाइए, सर।
बता दें कि बीते दिनों एक्टर गायब होने की वजह से सुर्खियों में थे। गायब होने के करीब 25 दिन बाद वो घर लौटे थे। इसके बाद वो काम की तलाश में थे। फिर तारक मेहता पर भी उनके लौटने की खबरें आईं लेकिन असित मोदी के साथ बात नहीं बनने पर मामला अभी वहीं अटका हुआ है।
