Shilpa Shetty ने फराह खान, ऋत्विक धनजानी और गीता कपूर के साथ किया डांस, वायरल हुआ वीडियो
फराह खान ने सोशल मीडिया पर सुपर डांसर 4 का वीडियो शेयर किया हैl वीडियो के शुरुआत में शिल्पा शेट्टी फराह खान ऋत्विक और गीता डांस कर रहे हैंl इसके बाद परितोष की एंट्री होती है और वह अपने स्टेप करने लगते हैंl
नई दिल्ली, जेएनएनl शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा अश्लील फिल्म बनाने के मामले में जेल में हैl अभी तक उनकी जमानत नहीं हुई हैl इस बीच शिल्पा शेट्टी एक बार फिर सुपर डांसर 4 के मंच पर पहुंच गई है और वह हालिया वायरल वीडियो में फराह खान, रित्विक धनजानी, और गीता कपूर के साथ सुपर डांसर 4 के एपिसोड में डांस करती नजर आ रही हैl हालांकि उन्हें परितोष त्रिपाठी ने रोक दिया थाl यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैl
फराह खान ने सोशल मीडिया पर सुपर डांसर 4 का वीडियो शेयर किया हैl वीडियो के शुरुआत में शिल्पा शेट्टी फराह खान, ऋत्विक और गीता डांस कर रहे हैंl इसके बाद परितोष की एंट्री होती है और वह अपने स्टेप करने लगते हैंl इसपर फराह खान उन्हें ढकेल देती हैंl यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैl फैंस इस वीडियो को शेयर कर रहे हैंl
फराह खान ने लिखा है, 'फ्रेंड्स रियूनियनl' इसके साथ उन्होंने दिल की इमोजी शेयर की हैl फराह खान की इस पोस्ट पर प्रशंसक जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैंl सभी बहुत अच्छे लग रहे हैंl शिल्पा शेट्टी इस महीने की शुरुआत में सुपर डांसर 4 शो में बतौर जज वापस आई हैl उन्होंने पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद शो से ब्रेक लिया थाl हालांकि अब एक बार फिर उन्होंने काम करना शुरू कर दिया हैl शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी बिग बॉस ओटीटी में नजर आती हैl
शिल्पा शेट्टी ने राज कुंद्रा केस की रिपोर्टिंग को लेकर मीडिया पर केस भी किया थाl हालांकि कोर्ट ने शिल्पा शेट्टी को फटकार लगाते हुए कहा था कि मीडिया की रिपोर्टिंग से नहीं रोका जा सकता। राज कुंद्रा पर आरोप है कि उन्होंने अश्लील फिल्में बनाई है और उनका वितरण भी किया हैl शिल्पा शेट्टी की हाल ही में फिल्म हंगामा 2 भी आई थीl