Move to Jagran APP

Ramayan के 'लक्ष्मण' सुनील लहरी ने मां सीता के जन्म स्थान को लेकर कल शेयर की थी गलत जानकारी, आज दिया सही उत्तर

सुनील लहरी सोशल मीडिया पर जबरदस्त एक्टिव रहते हैं। सुनील आए दिन रामायण से जुड़े सवाल फैंस से पूछते रहते हैं। हाल ही में सुनील ने फैंस से मां सीता के जन्म स्थान को लेकर एक जानकारी शेयर की थी जो कि गलत थी। आज उन्होंने इसका सही उत्तर दिया।

By Priti KushwahaEdited By: Published: Wed, 14 Jul 2021 12:04 PM (IST)Updated: Wed, 14 Jul 2021 12:04 PM (IST)
Ramayan के 'लक्ष्मण' सुनील लहरी ने मां सीता के जन्म स्थान को लेकर कल शेयर की थी गलत जानकारी, आज दिया सही उत्तर
Photo Credit - Sunil Lahri Instagram Photo Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। टेलीविजन पर इतिहास रचने वाला 90 के दशक का चर्चित धार्मिक सीरियल 'रामायण' को लेकर आज भी लोगों में क्रेज बना हुआ है। रामानंद सागर के इस शो को लोग आज भी उतना ही पसंद करते हैं जितना की पहले किया करते थे। शो के पुन: प्रसारण के बाद इसके कलाकार फिर से चर्चा में आ गए हैं। हर कलाकार की अपनी एक खास फैन फॉलोइंग है। वहीं 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले एक्टर सुनील लहरी सोशल मीडिया पर जबरदस्त एक्टिव रहते हैं। सुनील आए दिन 'रामायण' से जुड़े सवाल फैंस से पूछते रहते हैं। हाल ही में सुनील ने फैंस से मां सीता के जन्म स्थान को लेकर एक जानकारी शेयर की थी जो कि गलत थी। आज उन्होंने इसका सही उत्तर दिया। ऐसा उन्होंने क्यों किया आइए जानते हैं।

loksabha election banner

 

View this post on Instagram

A post shared by Sunil Lahri (@sunil_lahri)

एक्टर सुनील लहरी ने आज यानी बुधवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कल पूछे गए सवाल का सही उत्तर दिया है। उन्होंने आज मां सीता का सही जन्म स्थान बताया है कि वो कहा है। सुनील ने कई तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'हां माता सीता का जन्म स्थान सीतामढ़ी है और मैं वहां जा चुका हूं। मैंने जान कर कल गलत बताया था ये जानने के लिए कि आप सही बताते हैं या नहीं, सही जवाब जानकर अच्छा लगा... असली अशोक वाटिका, जहां पर हनुमान जी पहली बार मां सीता को मिलते हैं।'

 

View this post on Instagram

A post shared by Sunil Lahri (@sunil_lahri)

आपको बता दें कि सुनील लहरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कल कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा था, 'जनकपुर नेपाल, जनक पुत्री सीता का जन्म स्थान और महल।' वहीं दूसरी तस्वीर में आपको महल के अंदर बना हुआ जानकी मंदिर के दर्शन होंगे। इस पर लिखा है, 'जानकी मंदिर, जनकपुर महल के अंदर सीता मंदिर।' वहीं तीसरी और अखिरी तस्वीर में 'रामायण' शो से सीता और लक्ष्मण के एक सीन को शेयर किया था। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सुनील ने कैप्शन में लिखा, 'मां सीता का असली महल, जन्म स्थान और मंदिर, जनकपुर में...।' बता दें कि ये जानकारी गलत थी। ऐसे सुनील ने इसलिए किया था कि वह देखना चाहते थे कि क्या फैंस क्या इस जगह को पहचान पाएंगे कि ये वाकई मां सीता का असली जन्म स्थान है या नहीं। वहीं कई यूजर ने सुनील से गलत जानकारी देने के लिए नाराजगी भी जाहिर की। तो कुछ ने सही उत्तर देने हुए सही जगह कहां है इसका उत्तर दिया।

 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.