विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

धन धना धन : सुनील ने तोड़े कपिल के साथी, भाभीजी संग करेंगे क्रिकेट कॉमेडी

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Mon, 02 Apr 2018 06:20 PM (IST)Updated: Thu, 05 Apr 2018 07:04 PM (IST)

ये शो आई पी एल के दौरान जियो टीवी के ऐप पर आएगा और हफ़्ते में दो बार दिखाया जाएगा l

धन धना धन : सुनील ने तोड़े कपिल के साथी, भाभीजी संग करेंगे क्रिकेट कॉमेडी
धन धना धन : सुनील ने तोड़े कपिल के साथी, भाभीजी संग करेंगे क्रिकेट कॉमेडी

मुंबई। कपिल शर्मा छोटे परदे पर अपने शो की तीसरी पारी के साथ आ चुके हैं। उनके साथ जो नहीं आये वो सुनील ग्रोवर और कुछ पुराने साथी हैं लेकिन अब उनका कॉमेडी पलटवार होने जा रहा है और इस बार क्रिकेट के बड़े दिग्गजों के साथ।

सुनील ग्रोवर ने कपिल शर्मा को कॉमेडी के जरिये जवाब देने की ठान ली है लेकिन फ़र्क ये है कि मुकाबला इस बार छोटे परदे पर सीधा नहीं होगा l सुनील के नए शो का नाम - धन धना धन  रखा गया है l ये शो आई पी एल के दौरान जियो टीवी के ऐप पर आएगा और हफ़्ते में दो बार दिखाया जाएगा l सुनील ग्रोवर के इस शो में बिग बॉस विजेता और पुरानी अंगूरी भाभी शिल्पा शिंदे भी शामिल होंगी। साथ ही टीम इंडिया के पूर्व कप्तान कपिल देव और ‘मुल्तान के सुल्तान’ वीरेंद्र सहवाग भी शामिल होंगे। ये शो क्रिकेट- कॉमेडी का मिश्रण होगा, जिसमें कपिल और वीरू पाजी के कॉमेडी किस्सों के चौके छक्के लगेंगे। शो में सुगंधा मिश्रा,  परेश , अली असग़र और सुयश रॉय शामिल होंगे और शूटिंग भी शुरू हो गई है l

सुनील ग्रोवर ने हाल ही में महेंद्र सिंह धोनी के साथ एक प्रोमो भी शूट किया है। जानकारी के मुताबिक कपिल देव और वीरेंद्र सहवाग के साथ करार पूरा होगा गया है। किसी समय कपिल के शो को प्रोड्यूस करने वाली प्रीति सिमोस और उनकी बहन निति इस शो को प्रोड्यूस करेंगे। शिल्पा ने इन्स्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है, जिसमें ये कहा है कि लाइफ़ में कोई थर्ड अम्पायर नहीं होता है l 

 

 

 

There is no replay, no third umpire, no second inning in real life. So be happy and keep everyone happy. Hope we will be successful in our little efforts of bringing smile on your faces in this stressful life.. Enjoying work with @whosunilgrover

A post shared by Shilpa Shinde (@shilpa_shinde_official) on

सुनील और कपिल के बीच के बीच का मनमुटाव अभी तक ख़त्म नहीं हुआ है। याद हो कुछ दिन पहले ही कपिल और सुनील में ट्विटर वार हुआ था। दरअसल यह तब शुरू हुआ जब सुनील ने लिखा कि उन्होंने कपिल के फोन का काफी इंतजार किया लेकिन कपिल ने फोन ही नहीं किया तो उन्होंने हाल ही में एक नया शो साइन कर लिया। कपिल को सुनील की यह बातें बिल्कुल रास नहीं आई। उन्होंने ट्विटर जवाब दिया कि अफवाह न फैलाएं। आपको सौ बार फोन किया। घर भी गया लेकिन जवाब ही नहीं मिला और आप घर पर भी नहीं थे। शो के लिए बाहर गए थे। अब मैं किसी को अपने नाम का फायदा नहीं उठाने दूंगा। बस बहुत हो गया।

 

इस पर सुनील ग्रोवर ने कपिल का जवाब देते हुए लिखा है - "अब लोग समझ गए होंगे कि मैंने शो में फिर से क्यों नहीं भाग लिया। मैं इस शो की बात कर रहा हूं, आप पुराने किस्से रो रहे हैं । मैंने एक साल एक नहीं बोला क्योंकि आपकी बद्तमीजी सामने आती, ताकि आपकी गरिमा बनी रहे। बहुत अच्छा काम किया है हमने साथ। अभी भी फालूती नहीं बोलूंगा। ध्यान से पढ़िए। आई रेफर टू थिस शो नॉट द नॉट द प्रीवियस शो। और तुम बेटर कॉमेडियन हो। ये सब जानते हैं। ख़्याल रखो। किडनी दो और लीवर एक ही है। फिर से कहता हूं मुझे ये शो ऑफर नहीं किया गया था। नए शो के लिए बधाई।

यह भी पढ़ें: सुनील ग्रोवर ने कपिल पर किया तगड़ा पलटवार, धज्जियां उड़ाई, किडनी और लीवर याद दिलाये