शराब को लेकर सुनील ग्रोवर ने की लोगों से अनोखी अपील, Video हो रहा तेजी से वायरल
सुनील ग्रोवर एक्टिंग के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। आएदिन वह अपनी नई तस्वीरें और फनी वीडियो शेयर कर फैंस को खुश करते हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। कोरोना वायरस की वजह से पूरे देश में 21 दिनों के लिए लॉकडाउन लगा दिया गया है। ऐसे में राशन आदि की जरूरी दुकानों को छोड़ सभी को बंद कर दिया गया है और सभी से अपने घरों में रहने की अपील की गई। घर में खाली बैठने की वजह से लोग काफी परेशान हो गए हैं। इसी बीच कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने एक फनी वीडियो के जरिए लोगों को बता दिया है कि सभी का घर में रहना जरूरी क्यों है। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
View this post on Instagram
कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह लोगों से अनोखी अपील करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में वह कह रहे हैं कि अगर आप चाहते हैं कि शराब की दुकानें जल्दी खुल जाएं तो इसके लिए आप अपने घरों में रहें। अगर इस समय घर से बाहर निकले, तो दिक्कतें और ज्यादा बढ़ जाएंगी और शराब की दुकानें भी जल्द नहीं खुल पाएंगी। सुनील ग्रोवर का लोगों को घर पर रहने की अपील करने का ये अंदाज ना सिर्फ अनोखा है बल्कि काफी फनी भी है।
सुनील का ये वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो को फैंस पसंद करने के साथ ही इस पर कई सारे कमेंट्स भी कर रहे हैं। उनका घर में लोगों को रखने वाला आइडिया सभी को काफी पसंद आ रहा है। आपको बता दें कि उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सुनील ग्रोवर एक्टिंग के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। आएदिन वह अपनी नई तस्वीरें और फनी वीडियो शेयर कर फैंस को खुश करते हैं। बीतें दिनों सुनील ग्रोवर का मीम वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में दिखाया गया था कि कैसे वह लॉकडाउन में घर से बाहर निकले और पुलिस ने उनकी पिटाई की।