विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 14, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दुबई चली ‘गुत्थी’, डॉक्टर गुलाटी अब देंगे कॉमेडी का ये नया डोज़

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Thu, 14 Jun 2018 06:02 PM (IST)Updated: Thu, 14 Jun 2018 11:32 PM (IST)

सुनील ग्रोवर ने हाल ही ख़त्म हुए आईपीएल के दौरान मोबाइल ऐप शो धन धना धन लाया था।

दुबई चली ‘गुत्थी’, डॉक्टर गुलाटी अब देंगे कॉमेडी का ये नया डोज़
दुबई चली ‘गुत्थी’, डॉक्टर गुलाटी अब देंगे कॉमेडी का ये नया डोज़

रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। कपिल शर्मा से अलग हो कर अपने अलग शो कर रहे सुनील ग्रोवर अब नए सिरे से लोगों को गुदगुदाने आ रहे हैं लेकिन टीवी शो के जरिये नहीं बल्कि दुबई में स्टेज शो कर।

जी हां, सुनील ग्रोवर का दुबई में एक शो होने वाला हैl जहां वह उनके प्रसंशकों के लिए लाइव परफॉर्म करने वाले है। यहां वह अपने दोनों मशहूर किरदार यानि गुत्थी और मशहूर गुलाटी का अवतार लेकर लोगों का मनोरंजन करने वाले है। गौरतलब है कि सुनील ग्रोवर द्वारा निभाए गए यह पात्र लोगों को बहुत पसंद आये थे। और इसीकारण कपिल शर्मा का शो भी बहुत लोकप्रिय हुआ था। सुनील ग्रोवर का ये शो 29 जून को दुबई में बने बॉलीवुड थीम पार्क में होगा । इस बात की जानकारी ट्विटर पर दी गई है इस शो को लेकर उनके टीम से जुड़े सभी लोग बहुत उत्साहित है।

सुनील ग्रोवर ने हाल ही ख़त्म हुए आईपीएल के दौरान मोबाइल ऐप शो धन धना धन लाया था। इस शो में सुनील ग्रोवर के साथ बिग बॉस विजेता और पुरानी अंगूरी भाभी शिल्पा शिंदे, टीम इंडिया के पूर्व कप्तान कपिल देव और ‘मुल्तान के सुल्तान’ वीरेंद्र सहवाग ने रंग जमाया था । ये शो क्रिकेट- कॉमेडी का मिश्रण था, जिसमें सुगंधा मिश्रा, परेश , अली असग़र और सुयश रॉय शामिल थेl कपिल शर्मा से विवाद होने के बाद से सुनील ग्रोवर किसी परमानेंट शो का हिस्सा नहीं बने हैं। याद हो कि ऑस्ट्रेलिया से वापस आते वक्त कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर का झगड़ा हो गया था जिसके बाद सुनील ने शो छोड़ दिया। धीरे धीरे कर कई कॉमेडियन भी कपिल से अलग हो गए। कपिल ने बाद में फ़ैमिली टाइम विथ कपिल नाम का शो भी लाया था लेकिन वो तीसरे एपिसोड के बाद ही बंद हो गया। कपिल शर्मा के डिप्रेशन में जाने और शराब की लत लग जाने के कारण उनकी तबियत ख़राब होने लगी थी। बाद में एक फिल्म पत्रकार से भी उनका झगड़ा हो गया। कपिल की अब तक वापसी नहीं हुई है और कहा जा रहा है कि वो अब अगले साल ही नए टीवी शो लेकर आ सकते हैं।

यह भी पढ़ें: थाईलैंड घूम रहीं ‘अंगूरी भाभी’ की ये तस्वीरें आपने देखीं क्या, नहीं पहचान पायेंगे

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।