'जान से मार दूंगा...', डेलनाज संग रिश्ते पर बोले सोराब बेदी, ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब
सोराब बेदी ने डेलनाज दारूवाला संग अपने रिश्ते और निहारिका तिवारी से ब्रेकअप पर खुलकर बात की। साथ ही ट्रोलर्स को भी मुंहतोड़ जवाब दिया।

सोराब बेदी ने ट्रोलर्स को दी खुली धमकी
HighLights
सोराब बेदी ने डेलनाज संग रिश्ते पर चुप्पी तोड़ी
ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब देते हुए कड़ी चेतावनी दी
निहारिका तिवारी से ब्रेकअप पर भी खुलकर बात की
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली।'स्प्लिट्सविला' फेम मॉडल और एक्टर सोराब बेदी (Sorab Bedi) ने आखिरकार डेलनाज दारूवाला के साथ अपने रिश्ते, निहारिका तिवारी के साथ अपने ब्रेकअप के बारे में खुलकर बात की।
इसी के साथ ही उन्होंने ट्रोलर्स को भी मुंहतोड़ जवाब दिया। लोगों की तीखी प्रतिक्रियाओं का जवाब देते हुए, सोराब ने अपनी निजी जिंदगी पर टिप्पणी करने वालों को आड़े हाथों लिया और उनसे अपने काम पर ध्यान देने की सलाह दी।
सोराब की ट्रोलर्स को खुली धमी
सोराब ने साफ किया कि उन्हें सोशल मीडिया पर डेलनाज़ के साथ तस्वीरें शेयर करने का कोई पछतावा नहीं है, भले ही उनके रिश्ते की घोषणा के बाद डेलनाज को काफी आलोचना झेलनी पड़ी हो।
डेलनाज के खिलाफ की गई भद्दी टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए, उन्होंने एक पॉडकास्ट पर कहा, 'मैं थोड़ा शरीफ किस्म का इंसान हूं, लेकिन अगर कोई लड़का मेरे सामने आकर कुछ बोल दे... तो मैं उसे जान से मार दूंगा।' उन्होंने इन टिप्पणियों को बहुत ही गलत बताया और कहा कि वह अकेले ऐसे पुरुष नहीं हैं जो अपने से बड़ी उम्र की महिलाओं की ओर आकर्षित हुए हैं।
डेलनाज ने मॉडलिंग में की मदद
ट्रोल्स के बारे में बात करते हुए, सोराब ने कहा कि लोगों की टिप्पणियों का उन पर कोई असर नहीं पड़ता। उन्होंने उन दावों पर भी बात की जिनमें कहा गया था कि डेलनाज ने उन्हें मॉडलिंग असाइनमेंट दिलाने में मदद की। आलोचना को खारिज करते हुए उन्होंने कहा,'अगर उन्होंने काम दिलाया भी होगा, तो भी मुझे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। इससे क्या फर्क पड़ता है?' उन्होंने आगे बताया कि वे आठ साल से दोस्त हैं और डेलनाज ने उन्हें सिर्फ इसलिए काम नहीं दिलाया कि वह उन्हें पसंद करती हैं।
'स्प्लिट्सविला X6' में नजर आने के बाद सोराब बेदी और निहारिका तिवारी के रिश्ते ने लोगों का ध्यान खींचा।फैंस उन्हें प्यार से 'सोरिका' कहने लगे। सितंबर 2026 में निहारिका ने उनके अलग होने की घोषणा की, जबकि बाद में सोराब ने दावा किया कि वे कभी भी रोमांटिक रिश्ते में नहीं थे।
यह विवाद तब फिर से खड़ा हो गया जब अक्टूबर में सोराब ने डेलनाज दारूवाला के साथ कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, लेकिन उम्र के अंतर को लेकर हुई आलोचना के बाद उन्हें हटा दिया।
यह भी पढ़ें- 'भाई सोच समझ के बोलो', Sanchita ugale की मौत के बाद कमेट को लेकर ट्रोल हुए थे Sorab bedi; अब देनी पड़ी सफाई
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।