विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रेग्नेंट हैं Govinda की भांजी Soumya Seth, दूसरी शादी के बाद दो साल बाद बनेंगी मां

Published: Sat, 26 Apr 2025 03:31 PM (IST)

टीवी की ‘नव्या’ यानी एक्ट्रेस सौम्या सेठ जल्द ही मां बनने वाली हैं। इस गुड न्यूज को उन्होंने कुछ दिन ...और पढ़ें

दूसरी बार मां बनने वाली हैं सौम्य सेठ (Photo: Instagram)
दूसरी बार मां बनने वाली हैं सौम्य सेठ (Photo: Instagram)

HighLights

  1. गोविंदा की भांजी हैं सौम्य
  2. दूसरी बार मां बनने वाली हैं एक्ट्रेस
  3. सौम्या ने शेयर की गोदभराई की फोटोज

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टेलीविजन अभिनेत्री सौम्या सेठ, जिन्हें सीरियल नव्या से घर-घर पहचान मिली इंडस्ट्री छोड़कर परिवार के साथ समय बिता रही हैं। एक्ट्रेस रियल स्टेट बिजनेसमैंन से शादी करने के बाद अमेरिका में ही जाकर सेटल हो गई थीं।

मां बनने वाली हैं सौम्य सेठ 

अब अभिनेत्री के घर में फिर से खुशियां आने वाली हैं। खबर है कि सौम्या एक बार फिर से मां बनने वाली हैं। एक्ट्रेस इससे पहले एक बेटे की मां हैं। एक्ट्रेस इन दिनों इंडिया में हैं और उनकी गोदभराई की रस्म चल रही है। एक्ट्रेस ने ये फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इसमें वो पिंक साड़ी और रानी हार पहने हुए नजर आ रही हैं। साथ में उनकी एक दोस्त भी है।

यह भी पढ़ें: पार्टनर में Salman Khan और Govinda की फीस में था जमीन-आसमान का फर्क? जानकर फैंस को लगेगा 440 वोल्ट का झटका

इससे पहले एक्ट्रेस ने एक खूबसूरत वीडियो के जरिए प्रेग्नेंसी रिवील की थी। साथ में उनके पति और बेटा भी नजर आ रहे थे। अब प्रेग्नेंसी के टाइम पर एक्ट्रेस इंडिया में हैं जिससे ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि उनकी डिलीवरी भी यहीं हो सकती है।

एक्ट्रेस ने शेयर किया खूबसूरत वीडियो

बता दें कि सौम्या गोविंदा की भांजी हैं। काफी समय टीवी इंडस्ट्री में रहने के बाद सौम्या ने दूसरी शादी की और विदेश चली गईं। एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- "जल्द ही हम चार होने वाले हैं। हमारा दिल भरा हुआ है, हमारे हाथ और भी भरे हुए होंगे और ये किसी और तरीके से नहीं हो सकता!"

दूसरी शादी के दो साल बाद बनेंगी मां

अभिनय छोड़ने के बाद सौम्या अमेरिका चली गईं और साल 2021 में एक रियल एस्टेट एजेंट के रूप में काम करना शुरू कर दिया। वह पहले एक कठिन दौर से गुजर चुकी हैं। साल 2019 में अपने पहले पति अरुण कपूर से अलग होने के बाद उन्होंने सार्वजनिक रूप से डोमेस्टिक एब्यूज के बारे में बात की थी। लेकिन जब उनकी मुलाकात शुभम चुहाड़िया से हुई तो उन्हें दोबार प्यार हुआ और दोनों ने 2023 में शादी कर ली।

यह भी पढ़ें: Govinda की ये हिट फिल्में आज के समय में होती रिलीज, खत्म हो जाता जाट एक्टर सनी देओल और सलमान खान का स्टारडम?