विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 12, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस जगह सीता माता ने की थी श्री राम संग शादी, रामायण के 'लक्ष्मण' ने तस्वीरों में दिखाई वो जगह

By Ruchi VajpayeeEdited By:
Published: Mon, 12 Jul 2021 11:08 AM (IST)

सुनील लहरी ने तस्वीरों में वो स्थान दिखाया है जहां श्री राम सहित सारे भाईयों का विवाह माता सीता और ...और पढ़ें

Image Source: Ramayan Fan Page On instagram
Image Source: Ramayan Fan Page On instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। रामायण का हर किरदार इस देश के लोगों के जेहन में बसा हुआ है। इसे और ताजा करने के लिए सीरियल रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। सुनील ने तस्वीरों में वो स्थान दिखाया है जहां श्री राम सहित सारे भाईयों का विवाह माता सीता और उनकी बहनों के साथ हुआ। ये स्थान फिलहाल नेपाल में है जिसे जनकपुरी के नाम से जाना जाता है।

पिछले लॉक डाउन में रामाणय सीरियल के फिर से प्रसारण से इसके किरदार फिर से सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गए। सीता का रोल प्ले करने वाली दीपिका हो या लक्ष्मण बने सुनील लहरी, दोनों ही सोशल मीडिया पर खासे एक्टिव हैं। लहरी अक्सर रामायण को लेकर सवाल पूछते रहे हैं। फैन्स को भी उनके पसेट्स का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस बार उन्होंने राम-सीता के विवाह स्थल की तस्वीर शेयर की है।

 यहां हुई थी राम-सीता की शादी

त्रेतायुग में मिथिला नरेश सीरध्वज जनक के दरबार में रामजी द्वारा घनुष तोड़ने के बाद माता सीता ने उन्हें वरमाला पहनाई थी। ये समाचार जब अयोध्या पहुंचा तो वहां से बारात जनकपुर आई। जिसके बाद श्री राम सहित चारों भाईयों का विवाह माता सीता और उनकी बहनों के साथ हुआ।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sunil Lahri (@sunil_lahri)

नेपाल में है ये स्थान

इसी स्थान पर जनकपुर में मणियों से सुसज्जित वेदी और यज्ञ मंडप का निर्माण हुआ था जो समकाल में रानी बाजार के पास था। पास में वही पोखर है जहां चारों भाईयों के चरण पखारे गए थे, तथा विवाह की यज्ञ वेदी भी बनी हैं।

वाल्मीकि रामायण के अनुसार माता सीता का जन्म जनकपुर में हुआ था। इस स्थान पर माता सीता का मंदिर भी बना हुआ है। ये मंदिर करीब 4860 वर्ग फीट में फैला हुआ है। मन्दिर के विशाल परिसर के आसपास लगभग 115 सरोवर हैं। इसके अलावा कई कुण्ड भी हैं।