विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Super Hot! श्वेता तिवारी की नई तस्वीरें हैं एकदम बुमबाट, हॉटनेस से भरा अवतार देख मदहोश हुए फैंस

Published: Mon, 02 Sep 2024 09:58 PM (IST)

टेलीविजन की हॉट एक्ट्रेस श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) की खूबसूरती मानो उम्र के साथ बढ़ती ही जा रही है। श्वेता ...और पढ़ें

टेलीविजन एक्ट्रेस श्वेता तिवारी. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
टेलीविजन एक्ट्रेस श्वेता तिवारी. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हॉट और स्टनिंग एक्ट्रेस श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) को देख कहीं से नहीं लगता कि वह दो बच्चों की मां हैं। 40 पार की उम्र में भी एक्ट्रेस का कातिलाना अंदाज देखने लायक होता है। फैंस को अपने हुस्न के जादू से मदहोश करने वालीं श्वेता तिवारी ने इस बार कुछ नई स्टनिंग फोटोज शेयर की हैं, जिसे देखते ही फैंस का दिल पिघल गया है।

श्वेता 21 साल की पलक और रेयांश की मां हैं। पलक उन्हें पहली शादी (राजा चौधरी) से है, तो रेयांश दूसरे पति अभिनव कोहली से हुए हैं। एक्ट्रेस की दोनों के साथ शादी नहीं टिकी और उन्होंने अपने बच्चों को अकेले ही पाला। सीरीयल्स में दमदार अभिनय से दर्शकों की नजरों में बनी रहने वालीं श्वेता तिवारी को हाल ही में 'आपका अपना जाकिर' शो में देखा गया था, जहा उन्होंने 'टिप टिप बरसा पानी' पर डांस किया।

श्वेता ने शेयर की स्टनिंग तस्वीरें

43 साल की श्वेता तिवारी ने साड़ी में अपनी कुछ ग्लैमरस तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उनके हुस्न का जादू देखते ही बन रहा है। सिल्वर-पीच शेड के ग्लिटर से सजे डीप नेक ब्लाउज में 'कसौटी जिंदगी की' एक्ट्रेस किसी कमसिन हसीना से कम नहीं लग रहीं। उनकी एक-एक तस्वीर पर फैंस अपना दिल हार बैठे हैं।

श्वेता की खूबसूरती का नहीं कोई जवाब

एक्ट्रेस ने कराया स्टनिंग शूट

श्वेता ने फुल लुक दिखाते हुए भी एक फोटो शेयर की है। उन्होंने फ्लेयर्स वाली रेडीमेड साड़ी पहनी है।

श्वेता के नामी प्रोजेक्ट्स 

श्वेता तिवारी के वर्कफ्रंट की बात करें, तो एक्ट्रेस को पहचान 'कसौटी जिंदगी की' से मिली थी। हालांकि, उन्होंने करियर की शुरुआत दूरदर्शन के शो से की थी। एक्ट्रेस ने 'परवरिश', 'मैं हूं अपराजिता' जैसे नामी शो में काम किया है।

यह भी पढ़ें: श्वेता तिवारी ने 'टिप टिप बरसा पानी' पर लगाई ऐसी आग, डांस देख बोलीं Raveena Tandon- मुझे ट्रॉमा हो गया

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।