यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bigg Boss OTT 3 को लेकर शिल्पा शिंदे ने होस्ट अनिल कपूर पर कसा तंज, कहा- 'झकास की अपनी जगह है और...'
अपने बेबाक बयान के लिए सुर्खयों में रहने वाली शिल्पा शिंदे एक बार फिर चर्चा बटोर रही हैं। इस बार ...और पढ़ें

HighLights
- शिल्पा शिंदे जीत चुकी हैं बिग बॉस
- बिग बॉस को बताया सलमान का शो
- अनिल कपूर की होस्टिंग पर किया कमेंट
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे अपने बेबाक बयानों के लिए जानी जाती हैं। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने अनिल कपूर पर निशाना साधा है। शिल्पा शिंदे ने बिग बॉस ओटीटी 3 के बारे में बात करते हुए अनिल कपूर की होस्टिंग पर तंज कसा है।
अनिल कपूर पर शिल्पा का तंज
शिल्पा शिंदे खुद भी बिग बॉस का हिस्सा रह चुकी हैं और विनर बनकर बाहर आई थीं। हाल ही में एक्ट्रेस को पैपराजी ने स्पॉट किया। इस दौरान उनसे बिग बॉस ओटीटी के नए सीजन को लेकर सवाल किया गया। शिल्पा शिंदे से पूछा गया कि क्या वो शो देख रही हैं। उन्होंने बिग बॉस ओटीटी में सलमान खान के ना होने की ओर इशारा करते हुए कहा, “होस्ट नहीं है तो मजा नहीं है।” शिल्पा ने आगे अनिल कपूर पर कटाक्ष करते हुए कहा, “झकास वालों के अपनी जगह अलग है। बाकी, बिग बॉस बोले तो भाई भाई।”
यह भी पढ़ें- Bigg Boss OTT 3: मंगल बाजार से लिपस्टिक-क्लचर चोरी करती थीं कृतिका मलिक, एक दिन सरेआम खुल गई पोल

बिग बॉस के बदलते होस्ट
सलमान खान का बिग बॉस से पुराना नाता है। वो पिछले कई सालों से लगातार शो को होस्ट करते आ रहे हैं। हालांकि, बिग बॉस ओटीटी के पहले सीजन को करण जौहर ने होस्ट किया था। फिर दूसरे सीजन में सलमान नजर आए। वहीं, अब बिग बॉस ओटीटी 3 में अनिल कपूर मेजबानी संभाल रहे हैं। वीकेंड का वार में वो अपने झक्कास अंदाज में घरवालों को सबक सिखाते नजर आ रहे हैं।
टीवी पर लौटेंगी शिल्पा
शिल्पा शिंदे एक बार फिर टीवी पर वापसी करने वाली हैं। एक्ट्रेस जल्द स्टंट बेस्ड रियालिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 में नजर आएंगी। शो से हाल ही में उनका प्रोमो जारी किया गया था, जिसमें शिल्पा स्टंट करते हुए नजर आईं। हालांकि, खतरों के खिलाड़ी 14 में उनकी हालत ठीक नजर नहीं आई, क्योंकि स्टंट करने के दौरान शिल्पा की चीखें निकल गई।
