विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bhabhiji Ghar Par Hain: सौम्या टंडन के शो छोड़ने पर बोलीं शिल्पा शिंदे, 'मेरा उनके साथ ख़ास बॉन्ड रहा भी नहीं'

By Nazneen AhmedEdited By:
Published: Wed, 26 Aug 2020 02:25 PM (IST)Updated: Wed, 26 Aug 2020 02:28 PM (IST)

एंड टीवी के सबसे फेमस सीरियल ‘भाभी जी घर पर हैं’ की लीड एक्ट्रेस सौम्या टंडन उर्फ ‘गोरी मैम’ ने ...और पढ़ें

Bhabhiji Ghar Par Hain: सौम्या टंडन के शो छोड़ने पर बोलीं शिल्पा शिंदे, 'मेरा उनके साथ ख़ास बॉन्ड रहा भी नहीं'
Bhabhiji Ghar Par Hain: सौम्या टंडन के शो छोड़ने पर बोलीं शिल्पा शिंदे, 'मेरा उनके साथ ख़ास बॉन्ड रहा भी नहीं'

नई दिल्ली, जेएनएन। एंड टीवी के सबसे फेमस सीरियल ‘भाभी जी घर पर हैं’ की लीड एक्ट्रेस सौम्या टंडन उर्फ ‘गोरी मैम’ ने इस शो से विदा ले ली है। अपनी खूबसूरती और एक्टिंग से सबका दिल जीतने वाली सौम्या ने निजी कारणों से सीरियल को अलविदा कह दिया है। उनके जाने से फैंस तो भावुक हैं ही, साथ ही एक्ट्रेस खुद भी काफी इमोशनल हैं।

एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर कुछ वीडियो शेयर किए थे, जो उनकी शूटिंग के आखिरी दिनों के थे। इन वीडियोज़ में सीरियल की पूरी लीड स्टार कास्ट नज़र आ रही थी, सभी भावुक थे और सोम्या की तारीफ में कुछ अल्फाज़ कह रहे थे। अब सौम्य के जाने पर शो की हिस्सा रह चुकीं अंगूरी भाभी यानी शिल्पा शिंदे ने भी रिएक्शन दिया है। शिल्पा शो ‘भाभी जी घर पर हैं’ का बहुत अहम हिस्सा रह चुकी हैं। इनको लेकर फैंस की दीवानगी का आलम कुछ ऐसा है कि लोग इन्हें अब भी ‘अंगूरी भाभी’ के नाम से ही पुकारते हैं।

अंगूरी भाभी ने अब गौरी मैम के जाने पर बयान दिया है। टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा, ‘सौम्या के साथ मेरी कुछ ख़ास बॉन्डिंग नहीं थी। बल्कि मेरे किसी भी को-स्टार के साथ मेरी कुछ खास बॉन्डिंग नहीं रही, बस आसिफ शेख़ को छोड़कर। आसिफ के साथ मेरी अच्छी बॉन्डिंग थी। मैंने उनके साथ अच्छा वक्त बिताया है। हालांकि, अब मैं उनके भी टच में नहीं हूं। आपको बता दें कि शिल्पा अब सुनील ग्रोवर के शो गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान से फिर से वापसी करने जा रही हैं। जब शिल्पा ने 'भाभी जी घर पर हैं' शो छोड़ा था, उस वक्त काफी बवाल हुआ था। शिल्पा ने मेकर्स और मेकर्स ने उनपर कई आरोप लगाए थे। लेकिन आखिर में शिल्पा ने शो  छोड़ ही दिया। इसके बाद  शिल्पा बिग बॉस 11 में नज़र आईं और इसकी विजेता बनीं।

 

 

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

End of a beautiful journey. The way we part shows how strong our relationship was. These are some moments to cherish all my life, my small note for every single person on the unit. My dearest @iaasifsheikhofficial . My friends @rohitashvgour @yogesh.tripathi78 @vaibhav.mathur.teeka @deepeshbhan @saleem_zaidi @saanandverma (missed you on the last day). 5 lovely years of #bhabhijigharparhai with @andtvofficial @zeetv and thanks to my producers Mrs Benaifer Kohli and Sanjay Ji . The video work is from @raajjchatterjii and Ganesh

A post shared by Saumya Tandon (@saumyas_world_) on