विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Shilpa Shinde के झूठे सेक्सुअल हैरेसमेंट मामले में गरमाया विवाद, AICWA ने CM फडणवीस से की कानूनी एक्शन की अपील!

Published: Sat, 06 Jun 2026 11:43 AM (IST)

शिल्पा शिंदे का 'भाबी जी घर पर हैं' के निर्माता पर झूठा यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने का मामला गरमाता ...और पढ़ें

शिल्पा शिंदे के खिलाफ लिया जाएगा एक्शन/ फोटो- Instagram

शिल्पा शिंदे के खिलाफ लिया जाएगा एक्शन/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एंडटीवी के शो 'भाबी जी घर पर हैं' में सबकी फेवरेट 'भाबी' बनकर आईं शिल्पा शिंदे के निर्माता संजय कोहली पर लगाए गए झूठे सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोप ने लोगों में आक्रोश भर दिया है। 

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' एक्ट्रेस हिना खान के बाद अब हाल ही में AICWA ने शिल्पा शिंदे की इस हरकत के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और BJP नेता देवेंद्र फडणवीस से कानूनी कारवाई करने की अपील की है। 

शिल्पा शिंदे के खिलाफ लिया जाएगा कड़ा एक्शन?

शुक्रवार को ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक बयान जारी करते हुए पोस्ट शेयर किया है। इस बयान में यह जिक्र किया गया है कि एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने 'भाबी जी घर पर हैं' के निर्माता संजय कोहली पर जो झूठे यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं, वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के लिए एक चिंता का विषय बन चुका है।इस बयान में कहा गया, 

"सेक्सुअल हैरेसमेंट (sexual harassment) के झूठे आरोप लगाना किसी व्यक्ति की प्रतिष्ठा, उसके परिवार, बच्चों , करियर और उसकी मानसिक स्थिति को नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे आरोप किसी आदमी की छवि को हमेशा के लिए खराब कर सकते है। ये चीजें न सिर्फ उस इंसान को तोड़ती हैं, बल्कि उनके परिवार और चाहने वालों के मन में भी उसे बुरा समझने लगते हैं।"

shilpa shinde controversy

यह भी पढ़ें- 'जानी दुश्मनों' के बीच नहीं थमा विवाद, 'महाभारत' देखने की दी सलाह पर Hina Khan ने शिल्पा शिंदे पर किया पलटवार

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से की ये गुजारिश

फिल्म वर्कर्स बॉडी ने झूठे आरोप लगाने की घटना की निंदा करते हुए लिखा, "द ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन का मानना ही कि अगर कोई इंसान जानबूझकर किसी पर झूठे आरोप लगाता है तो यह सिर्फ आरोपी को नुकसान नहीं पहुंचाता, बल्कि ऐसी हरकतों से असली पीड़ितों की विश्वसनीयता भी कम हो जाती है, जो न्याय पाने के लिए आगे आते हैं। इस तरह की घटनाएं सही शिकायत को लेकर भी मन में शक पैदा करती हैं और बॉलीवुड में असली पीड़ितों की बात सुने जाने और उन पर भरोसा करने में मुश्किलें पैदा करती हैं।

एसोसिएशन ने आगे लिखा, "ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन महाराष्ट्र के माननीय मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस से यह गुजारिश करता है कि वह इस मामले की निष्पक्ष और गहरी जांच करें। अगर यह साबित होता है कि एक्ट्रेस के लगाए गए आरोप झूठे थे, तो कानून के अनुसार उनके खिलाफ कड़ा एक्शन लें निर्दोष लोगों को झूठे आरोपों से बचाने और असली पीड़ितों को न्याय दिलवाने के लिए जवाबदेही जरूरी है। सच्चाई, निष्पक्षता और न्याय की जीत होनी चाहिए। झूठे आरोप और हैरेसमेंट दोनों ही सीरियस मैटर हैं, कानून को इससे सही तरीके से निपटना चाहिए।"

Shilpa shinde controversy  (1)

आपको बता दें कि शिल्पा शिंदे जब भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के पॉडकास्ट में आई थीं, तो उन्होंने इस बात का खुलासा किया था कि उन्होंने झूठ बोला था। 

यह भी पढ़ें- प्रोड्यूसर पर झूठा आरोप लगाकर फंसी Shilpa Shinde, बोलीं- 'मैं सुसाइड करने वाली...'