विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 01, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के तीन महीने बाद शहनाज गिल इनके साथ बिता रहीं हैं वक्त, वीडियो हो रहा वायरल

By Priti KushwahaEdited By:
Published: Wed, 01 Dec 2021 08:02 AM (IST)

शहनाज और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच की गहरी दोस्ती किसी से छिपी नहीं है। सिद्धार्थ के निधन के बाद पहली ...और पढ़ें

Photo Credit : Shehnaaz Kaur Gill Instagram Photo Screenshot
Photo Credit : Shehnaaz Kaur Gill Instagram Photo Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। पंजाब की जानी मानी एक्ट्रेस और 'बिग बॉस 13' फेम शहनाज कौर गिल को एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के निधन ने बुरी तरह से टोड़ दिया था। शहनाज और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच की गहरी दोस्ती किसी से छिपी नहीं है। सिद्धार्थ के निधन के बाद पहली बार शहनाज किसी पब्लिक प्लेस नजर आयीं। सिद्धार्थ के निधन के तीन महीने बाद शहनाज को पहली बार काफी खुश और हंसते मुस्कुराते देखा गया। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यहां दखें वीडियो...

View this post on Instagram

A post shared by ❤️⚫Sidnaaz_my_Heartbeat⚫❤️ (@keet_sach)

सिद्धार्थ के निधन के तीन महीने बाद शहनाज को अमृतसर के पिंगलवाड़ा इलाके के एक अनाथालय में बच्चों के साथ समय बिताते देखा गया। इस दौरान उन्हें सिद्धार्थ के निधन के बाद पहली बार इतना खुश देखा। उन्हें अनाथ आश्रम के बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम बिताता देख फैंस भी काफी खुश नजर आ रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि शहनाज ने हरे रंग का स्वेटर पहना हुआ है। वहीं इसके साथ उन्होंने अपनी आंखों पर चश्मा लगाया है और उनके बाल खुले हुए। इस पूरे लुक में शहनाज काफी प्यारी लग रही हैं।

View this post on Instagram

A post shared by ❤️⚫Sidnaaz_my_Heartbeat⚫❤️ (@keet_sach)

आपको बता दें कि 'बिग बॉस 13' विनर सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद शहनाज ने पूरी तरह से कैमरे से दूरी बना ली थी। उन्होंने सोशल मीडिया तक से ब्रेक ले लिया था। हालांकि उन्हें हाल ही में दिलजीत दोसांझ फिल्म 'हौसला रख' में देखा गया था। वहीं खबरो की मानें तो वह फिल्म रिलीज होने के बाद शहनाज लंदन चली गई थीं। लंदन ने लौटते ही शहनाज को अनाथालय में बच्चों के साथ देखा गया। इस दौरान के वीडियो और तस्वीरें शहनाज ​के इंस्टाग्राम फैन पेज पर शेयर किया है।