विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sheezan Khan को सता रही है तुनिषा शर्मा की याद, लिखा- इश्क में मरना अच्छा नहीं

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Thu, 13 Apr 2023 11:21 AM (GMT+05:30)

Sheezan Khan Latest Post शीजान खान (Sheezan) एक बार फिर सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गए है। जेल से बाहर ...और पढ़ें

Sheezan Khan, Tunisha Sharma, Sheezan Khan Tunisha Sharma, Sheezan Khan Age, Sheezan Khan Instagram, Sheezan Khan Sisters
Sheezan Khan, Tunisha Sharma, Sheezan Khan Tunisha Sharma, Sheezan Khan Age, Sheezan Khan Instagram, Sheezan Khan Sisters

नई दिल्ली, जेएनएन। Sheezan Khan Latest Post: अली बाबा फेम एक्टर शीजान खान (Sheezan Khan) तुनिषा शर्मा की मौत के केस में करीब ढाई महीने तक जेल में रहे थे। दिसंबर के आखिर में पुलिस ने जीशान को गिरफ्तार किया गया है और मार्च में उन्हें रिहा किया गया था। जेल से बाहर आने के बाद सोशल मीडिया पर एक्टर अक्सर अपने पोस्ट साझा करते नजर आ रहे हैं। इस बीच अब उनका नया पोस्ट सामने आया है।

शीजान खान ने लिखी दिल की बात

शीजान खान ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर कर कैप्शन में लिखा- “इश्क में मरना अच्छा नहीं लगता है..इश्क में जीना है तो बात करो.. जमाने से डरना, दूर जाना, टूट जाना इश्क में... हिम्मत हारना अच्छा नहीं लगता... हिम्मत बनना है तो बात करो... हाथ थामो एक बार... नजर मिलाओ तो हमसे... नाराजगी मिटानी है तो बात करो।

View this post on Instagram

A post shared by Sheezan M Khan BABA (@sheezan9)

तुनिषा की याद में किया पोस्ट- फैंस

इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर फैंस कयास लगा रहे हैं कि उन्हें तुनिषा की याद आ रही है और इस पोस्ट को एक्टर ने उनकी याद में ही लिखा है। एक यूजर ने लिखा- सही कहा भाई मर जाने से कोई हल नहीं होता अगर आपको कोई परेशानी है तो शेयर करे। इसके अलावा शीजान के कई फैंस ने उन्हें अली बाबा शो में वापस आने को कहा है।

तुनिषा को लेकर किया था खास पोस्ट

कुछ समय पहले शीजान खान ने तुनिषा संग अपनी पुरानी यादें शेयर की थी और उन्हें परी कहा था। बता दें कि तुनिषा शर्मा ने 24 दिसंबर 2022 को ‘अली बाबा’ शो के सेट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। रिपोर्ट्स की मानें तो शीजान से ब्रेकअप के बाद तुनिषा ने ये कदम उठाया था।

इन शोज में नजर आ चुके हैं शीजान

एक्टर ने कई टीवी सीरियल्स में काम किया है। उन्होंने फेमस 'जोधा अकबर' सीरियल में यंग अकबर का किरदार निभाया था। शीजान की दो बड़ी बहन हैं, फलक नाज और शफक नाज, दोनों ही टीवी एक्ट्रेसेस हैं। शीजान फिटनेस फ्रीक हैं। उन्हें जानवरों से भी बहुत लगाव है। वो TEDx के लगातार स्पीकर रहे हैं।