विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sheezan Khan की बहन शफक खान ने अपनी टूटी शादी को लेकर किया खुलासा, बोली- हमारी फैमिली में गलतफहमी हो गई थी

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Wed, 12 Jul 2023 02:07 PM (IST)

शफक नाज ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर एक खुलासा किया है। उन्होंने एक इंटरव्यू में अपनी शादी के लेकर ...और पढ़ें

sheezan khan, Shafaq Naaz Wedding Photo Credit Instagram
sheezan khan, Shafaq Naaz Wedding Photo Credit Instagram

HighLights

  1. शफक नाज से अपनी पर्सनल लाइफ का किया खुलासा
  2. शफक नाज ने बताया दो महीने पहले टूटी उनकी सगाई और शादी
  3. ओमान के एक बिजनेसमैन को कर रही हैं डेट

नई दिल्ली, जेएनएन। Shafaq Naaz Wedding: टीवी एक्टर एक्टर शीजान खान (Sheezan Khan) की दो बहने हैं फलक नाज और शफक नाज। दोनों की टीवी इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। एक्टर की दोनों की बहनों ने एक से बढ़कर एक शोज में काम किया है। इन दिनों फलक बिग बॉस ओटीटी 2 में नजर आ रही हैं। हाल ही में शफक अपनी बहन फलक को मोटिवेट करने और उनका गेम स्ट्रॉन्ग करने के लिए 'बिग बॉस ओटीटी 2' में नजर आई थी।

शफक नाज की टूटी सगाई

वहीं अब शफक ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर एक खुलासा किया है। उन्होंने एक इंटरव्यू में अपनी शादी के लेकर कुछ ऐसे राज खोले जिसे सुन फैंस भी हैरान रह गए। कुछ दिन पहले शफक नाज की सगाई की खबरें आई थीं। बताया गया था कि वो तीन-चार साल से एक मस्कट बेस्ड बिजनेसमैन को डेट कर रही हैं और जल्द सगाई करने वाली है।  खबरें ये भी थीं कि शफक कोर्ट मैरिज करेंगे और फिर डेट फाइनल करके धूमधाम से निकाह करेंगी। अब एक्ट्रेस ने बताया है कि उनकी सगाई टूट गई है।

View this post on Instagram

A post shared by Shafaq Naaz (@shafaqnaaz777)

शादी टूटने का कारण रहा परिवार

शफक ने इस बातचीत में आगे कहा है कि, 'शादी में दो लोग नहीं बल्कि पूरा परिवार शामिल होता है। हमारी फैमिलीज भी इसमें पूरी तरह से भागीदार थी। जब दोनों परिवारों का मिलन हुआ, तब अंतर मालूम हुआ। हर फैमिली में शादी के टाइम पर प्रॉब्लम्स होती हैं और थोड़ा डिसअग्रीमेंट रहता है। खासकर लव मैरिज में।'

मेरी और उनकी फैमिली में गलतफहमी हो गई थी, लेकिन मैं किसी को ब्लेम नहीं करना चाहती हूं।  फिलहाल चीजें ठीक हैं। 'हम साथ हैं लेकिन अभी शादी की तारीख का कुछ पता नहीं है। इस साल तो नहीं ही होगी, क्योंकि शायद ये सही समय नहीं है। देखते हैं कि आगे, हमारे लिए ऊपर वाले ने क्या प्लान कर रखा है।'

शफक का होने वाला दूल्हा ओमान का है

बता दें, एक्ट्रेस का ब्वॉयफ्रेंड ओमान का एक बिजनेसमैन है। उनका टीवी इंडस्ट्री से कोई ताल्लुक नहीं है। एक्ट्रेस के टीवी करियर की बात करे तो उन्होंने  'महाभारत', 'चिड़िया घर', 'कुल्फी कुमार बाजेवाला', 'गुम है किसी के प्यार में' जैसे शोज में काम किया है।