विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Avinash Sachdev पर भड़की Shafaq Naaz, बोलीं- उसे हमारे रिश्ते का सम्मान करना चाहिए था

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Wed, 30 Aug 2023 01:48 PM (IST)

Shafaq Naaz Ex-BF Avinash अविनाश सचदेव (Avinash Sachdev) बिग बॉस ओटीटी में काफी चर्चा में रहे। शो से अपनी पर्सनल ...और पढ़ें

Shafaq Naaz and Avinash Sachdev Photo Credit Instagram
Shafaq Naaz and Avinash Sachdev Photo Credit Instagram

HighLights

  1. 11 साल पहले अविनाश सचदेव ने शफक को किया था डेट
  2. दोनों का रिश्ता एक-दूसरे के साथ 6 महीने तक चला था
  3. अविनाश सचदेव अब शफक की बड़ी बहन को लेकर चर्चा में है

 नई दिल्ली, जेएनएन।  Shafaq Naaz Ex-BF Avinash: बिग बॉस ओटीटी2 में नजर आए टीवी एक्टर अविनाश सचदेव (Avinash Sachdev) शो से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में है। शो में उन्होंने टीवी एक्ट्रेस फलक नाज को लेकर अपनी विलिंग्स साझा की थी। बीते दिनों खबर आई थी कि अविनाश ने फलक की  छोटी बहन शफक को भी डेट किया है।

अविनाश सचदेव ने 'ईटाइम्स' को दिए इंटरव्यू में बताया था कि उनके और शफक नाज के बीच कुछ नहीं है। उन्होंने एक्ट्रेस के साथ एक आउटडोर शूट जरूर किया था। दोनों 20 दिन के लिए महाबलेश्वर गए थे। एक्सपीरियंस अच्छा और शूटिंग, दोनों काफी अच्छा था। बॉन्डिंग भी हो गई थी, लेकिन इसके आगे कुछ नहीं हुआ था। अब इसपर शफक नाज का रिएक्शन आया है उन्होंने कहा है कि ये बातें बहुत ही दुख पहुंचाने और निराश करने वाली हैं।

यह मेरा पहला सीरियस रिश्ता था- शफक नाज

शफक नाज ने हाल ही में 'ईटाइम्स' को दिए इंटरव्यू में कहा है कि 'अविनाश को हमारे रिश्ते की गरिमा का सम्मान करना चाहिए था और झूठ बोलकर फीलिंग्स को छोटा नहीं समझना था। एक रिश्ते में रहना कोई शर्म की बात नहीं है। उसने कई लोगों को डेट किया है, इसलिए हमारे रिश्ते की बात उसके दिमाग से निकल गई होगी, लेकिन मुझे यह स्पष्ट रूप से याद है क्योंकि यह मेरा पहला सीरियस रिश्ता और दिल टूटना था।

View this post on Instagram

A post shared by Shafaq Naaz (@shafaqnaaz777)

11 साल पहले किया था डेट

शफक यहीं नहीं रुकी उन्होंने आगे बताया कि "अविनाश और मैंने 11 साल पहले तेरी मेरी लव स्टोरीज की शूटिंग के दौरान एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। हम लगभग छह महीने तक साथ थे। अंत में, जब उसने बिना किसी कारण के मुझसे बात करना बंद कर दिया, तो मैंने मान लिया कि उसने अपने एक्स के साथ बात कर ली है।  मैं आज भले ही इसके बारे में हंस सकता हूं, लेकिन उन दिनों इसका मुझ पर बहुत बुरा असर पड़ा था।''

View this post on Instagram

A post shared by Shafaq Naaz (@shafaqnaaz777)

'मुझे फलक और अविनाश की नजदीक से कोई परेशानी नहीं

इस दौरान उन्होंने अपनी बड़ी बहन फलक नाज और अविनाश की नजदीक पर भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा, 'मुझे अपनी फैमिली पर विश्वास है और वो ऐसा कुछ नहीं करेंगे, जिससे मुझे दुख पहुंचे। मुझे फलक और अविनाश की दोस्ती से कोई दिक्कत नहीं है। मैं इतनी रूढ़ीवादी सोच की नहीं कि मैं आपी से उम्मीद करूं की वो मेरे एक्स से दोस्ती न करें।'