विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Tunisha Sharma Death Case: शफक और फलक ने किया दावा, आपसी समझदारी से हुआ शीजान और तुनिषा का ब्रेकअप

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Mon, 02 Jan 2023 04:27 PM (IST)

तुनिषा शर्मा की मौत के बाद उनके ब्वॉयफ्रेंड रहे शीजान खान की दोनों बहनों और मां ने आज मीडिया से ...और पढ़ें

Tunisha Sharma, Sheezan khan, press conference, Photo
Tunisha Sharma, Sheezan khan, press conference, Photo

 नई दिल्ली, जेएनएन। Tunisha Sharma Death Case: तुनिषा शर्मा अब हमारे बीच नहीं हैं। 24 दिसंबर को उन्होंने अपने टीवी सीरियल अलीबाबा दास्तान ए काबुल के सेट पर सुसाइड कर लिया था। एक्ट्रेस की मौत के बाद पुलिस ने उनके को स्टार और ब्वॉयफ्रेंड शीजान खान को हिरासत में ले लिया। फिलहाल शीजान पुलिस कस्टडी में हैं और उनसे पूछताछ की जा रही है। ऐसे में आज 2 जनवरी को शीजान के घरवालों ने मीडिया के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कई सवालों के जवाब दिए और तुनिषा की मां और उनके अंकल को लेकर कई तरह के खुलासे भी किए।

नहीं हुआ था शीजान और तुनिषा का ब्रेकअप

शीजान की बहनें और टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेसेज शफक और फलक नाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुलासा किया है कि उनके भाई शीजान और तुनिषा का ब्रेकअप नहीं हुआ था। अगर ऐसा होता तो वो शूट ही नहीं करती। आगे उन्होंने यह भी बताया है यह तुनिषा का पहला रिलेशन नहीं था। तुनिषा के इससे पहले भी दो रिश्ते रहे थे। शीजान और तुनिषा दोनों अपने करियर पर फोकस करना चाहते थे। शीजान की कोई मिस्ट्री गर्लफ्रेंड नहीं है।

फलक नाज ने अपने बयान पर दी सफाई

हालांकि बाद में फलक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिए बयान पर सफाई देते  हुए बताया कि तुनिषा और शीजान का ब्रेकअप दोनों की अपसी समझदार के साथ हुआ था। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि गलत नोट पर दोनों का ब्रेकअप नहीं हुआ था। 

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

तुनिषा से जबरदस्‍ती काम कराया जाता था

शीजान की बहन फलक नाज ने यह भी कहा है कि तुनीषा काम नहीं करना चाहती थी। वह घूमना चाहती थी, लेकिन उससे जबरदस्‍ती काम कराया जा रहा था। वो दुनिया घूमना चाहती थी। वो बच्‍ची पहली बार बीच पर हमारे साथ घूमने गई थी। आगे उन्होंने कहा-मेरा तुनीषा के साथ बहन का र‍िश्‍ता था, खून का नहीं था, पर एहसास का र‍िश्‍ता था।

यह भी पढ़ें- Tunisha Sharma: शीजान की बहनों का दावा- तुनिषा की मां करती थी उसको टॉर्चर, लव जेहाद के एंगल से किया इनकार

यह भी पढे़ें- Pathaan: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ 'पठान' से जुड़ा यह वीडियो, देखते हीं फैंस ने कहा- 'ऐसा नहीं करना चाहिए'