यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'गोरी मेम आपको क्या हुआ', Saumya Tandon की हॉस्पिटल से आई ये फोटो, एक्ट्रेस बोलीं- जिंदगी हमेशा एक जैसी नहीं होती
टेलीविजन इंडस्ट्री की नामी एक्ट्रेस सौम्या टंडन ने अपनी कॉमेडी से लोगों को हंसा हंसाकर खूब लोटपोट किया। सीरियल भाबीजी ...और पढ़ें

HighLights
- 'भाबीजी घर पर हैं' की सौम्या टंडन हॉस्पिटल में एडमिट
- एक्ट्रेस ने शेयर किया पोस्ट
- सौम्या टंडन के लिए चिंतित हुए फैंस
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'भाबीजी घर पर हैं' से घर-घर में फेमस हुईं सौम्या टंडन (Saumya Tandon) सोशल मीडिया पर अच्छी फैन फॉलोइंग एन्जॉय करती हैं। सौम्या न सिर्फ एक्ट्रेस हैं, बल्कि एंकरिंग में भी महारथ हासिल की है। उन्होंने जब से 'भाबीजी...' शो छोड़ा है, तब से फैंस उन्हें शो में मिस कर रहे हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने एक पोस्ट शेयर किया, जिसने देख उनके फैंस टेंशन में आ गए हैं।
सौम्या टंडन की बिगड़ी तबीयत
सौम्या टंडन ने छोटे पर्दे की दुनिया में खूब नाम कमाया है। इस क्रिएटिव फील्ड में उन्हें तारीफ सिर्फ एक्टिंग के लिए ही नहीं, बल्कि खूबसूरती के लिए भी मिलती है। लाखों दिलों की धड़कन सौम्या टंडन को लेकर हाल फिलहाल में अच्छी खबर नहीं आई है। एक्ट्रेस ने हॉस्पिटल से खुद की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इसी के साथ उन्होंने भावुक करने वाला पोस्ट लिखा है।
हॉस्पिटल से एक्ट्रेस ने शेयर की ये तस्वीरें
सौम्या टंडन ने इंस्टाग्राम पर हॉस्पिटल बेड से अपनी कुछ फोटोज शेयर कीं। उनके हाथ में ़ड्रिप लगी नजर आ रही है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'तस्वीरें हमेशा सुंदर नहीं होतीं और जिंदगी हमेशा मुस्कुराती नहीं है। रिकवरी हो रही है और जल्द ही फिट होकर आउंगी। आपकी वेल विशेज के लिए दिल से शुक्रिया।'
View this post on Instagram
फैंस हुए परेशान
सौम्या टंडन को इस हालत में देख फैंस चिंतित हो उठे हैं। एक ने पूछा 'गोरी मेम ये आपको क्या हुआ?' एक यूजर ने लिखा, 'मुझे उम्मीद है कि कुछ सीरियस नहीं होगा। आपको ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं।' एक ने तो उनके लिए 'थ्री इडियट्स' का गाना 'जाने नहीं देंगे तुझे' तक पोस्ट किया। फैंस ने एक्ट्रेस की स्पीडी रिकवरी की कामना की है।
