विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 24, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dipika Kakar Baby Bump: लाख छुपाने पर भी दिख गया दीपिका का बेबी बंप! वीडियो देख फैंस ने कहा- ग्लो तो देखो

By Priti KushwahaEdited By:
Published: Sat, 24 Dec 2022 11:15 AM (IST)

Dipika Kakar Baby Bump आपको बता दें कि दीपिका की प्रेग्नेंसी को लेकर अभी तक न ही उन्होंने और न ...और पढ़ें

Photo Credit : Dipika Kakar Instagram Photos Screenshot
Photo Credit : Dipika Kakar Instagram Photos Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। Dipika Kakar Baby Bump: 'ससुराल सिमर का' फेम टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ हमेशा ही किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। दीपिका आज भले ही एक्टिंग से दूरी बना चुकी हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर वो हमेशा ही छाई रहती हैं। हाल ही में जहां दीपिका अपनी ननद सबा इब्राहिम की शादी को लेकर चर्चा में रहीं वहीं अब दीपिका के फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। दीपिका कक्कड़ इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। दीपिका ने हाल ही में अपनी ननद सबा का बर्थडे सेलिब्रेट किया। इसी दौरान के वीडियो में उनका बेबी बंप को नोटिस किया। बस फिर क्या था सोशल मीडिया पर फैंस के बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया।

ननद के जन्मदिन पर लिए लिखा खास कैप्शन

दीपिका कक्कड़ ने साल 2018 में शोएब इब्राहिम के साथ शादी की थी। शोएब संग दीपिका की ये दूसरी शादी थी। वहीं अब शादी के चार साल बाद दीपिका के घर जल्द ही एक नन्हा मेहमान आने वाला है। बता दें कि बीती रात 23 दिसंबर 2022 को दीपिका ने शोएब की बहन सब इब्राहिम का बर्थडे सेलिब्रेट किया। दीपिका ने ननद को बर्थडे विश करते हुए एक पोस्ट सोशल मीडिया पर किया है। इस तस्वीर में दीपिका अपनी ननद और उनके पति के साथ नजर आ ही हैं। साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी बर्थडे सबा ये वाला बर्थडै बहुत स्पेशल है जैसे कि अब तुम अपने प्यार की पत्नी बन चुकी हो। तेरी जिंदगी ऐसे ही हमेशा खुशियों से भरी रहे... तू हमेशा ऐसे ही मुस्कुराती रहे।'

View this post on Instagram

A post shared by Shoaib Ibrahim (@shoaib2087)

वीडियो में दिखा दीपिका का बेबी बंप

दीपिका ने ही नहीं बल्कि शोएब इब्राहिम ने भी बहन सबा के बर्थडे सेलिब्रेशन का एक वीडियो इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। इस वीडियो में शोएब बहन के जन्मदिन पर इतने खुश दिखे कि वो खुद को डांस करने से रोक ही नहीं पा रहे थे। इन सब के बीच हर किसी की नजर सिर्फ दीपिका पर ही जा टिकी। वीडियो में फैंस ने दीपिका के बेबी बंप को नोटिस किया। वहीं सभी लगातार उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर कमेंट करते दिखे। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'और दीपिका का ग्लो ही अलग दिख रहा है।' एक ने लिखा, 'मुझे लगता है कि दीपिका प्रेग्नेंट हैं। बेबी बंप निकल रहा है।' इस तरह के कई और कमेंट एक्ट्रेस के वीडियो पर आ रहे हैं।