विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कब से शुरू होगा दस का दम, सलमान ने दी एक झलक, देखिये वीडियो

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Sun, 18 Mar 2018 06:29 PM (IST)Updated: Mon, 19 Mar 2018 06:19 PM (IST)

इस दौरान क्या आप अपने बालों में तेल लगाते हैं ?, क्या पिता को कभी गले लगाया है ? और क्या आप शाकाहारी हैं ? जैसे सवाल पूछे जाएंगे।

कब से शुरू होगा दस का दम, सलमान ने दी एक झलक, देखिये वीडियो
कब से शुरू होगा दस का दम, सलमान ने दी एक झलक, देखिये वीडियो

मुंबई। बड़े परदे का सुल्तान, छोटे परदे का बॉस भी। सलमान खान का बिग बॉस 11 भले ही ख़त्म हो गया हो लेकिन वो टीवी छोड़ कर नहीं जा रहे हैं। उनका शो दस का दम का नया सीज़न शुरू होने वाला है, जिसका एक वीडियो जारी किया गया है।

टीवी शो दस का दम का तीसरा सीज़न इस साल जून में ऑन एयर होगा। ये 26 एपिसोड का शो होगा और वीकेंड पर आएगा। इस बार आम आदमी पर ज़्यादा फोकस होगा लेकिन फिल्म और टीवी के नामी चेहरे भी शो में गेस्ट के तौर पर आएंगे। सलमान खान ने आज एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है, जो एक ऐप है। इस ऐप के जरिये लोग सलमान खान के साथ गेम खेलने पहुंच सकते हैं। शो में जाने के लिए ऐप के 40 लेवल्स को पार करना होगा और हर लेवल पर 20 सवाल होंगे। सारे लेवल पार करने वाले को ऑडिशन में जाने का मौका मिलेगा और उसमें से लकी विजेता सलमान खान के साथ दस का दम खेलेंगे। इस दौरान क्या  आप अपने बालों में तेल लगाते हैं ?, क्या पिता को कभी गले लगाया है ? और क्या आप शाकाहारी हैं ? जैसे सवाल पूछे जाएंगे। लेकिन असली खेल में सलमान का ट्रेड मार्क डायलॉग - " कितने प्रतिशत भारतीय .." जरूर होगा।

सलमान ने शो का प्रोमो शूट कर लिया है। ख़बरों के मुताबिक सलमान इस महीने रेमो फर्नांडिस के डायरेक्शन में बन रही रेस 3 का एक शेड्यूल पूरा करेंगे और उसके बाद दस का दम की शूटिंग शुरू होगी। अमरीकी टीवी शो ' पॉवर 10 ' के तर्ज़ पर बना सलमान खान का ये शो दस का दम का पहले सीज़न साल 2008 में आया था और एक साल बाद दूसरा सीज़न भी।

यह भी पढ़ें: सुनील ग्रोवर ने कपिल पर किया तगड़ा पलटवार, धज्जियां उड़ाई, किडनी और लीवर याद दिलाये