विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 17: एक्स गर्लफ्रेंड ईशा मालवीय को याद कर रोए अभिषेक कुमार, मुनव्वर की आंखों में भी आ गए आंसू

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Wed, 18 Oct 2023 11:48 PM (IST)

Bigg Boss 17 Day 3 बिग बॉस 17 के तीसरे दिन टीवी की फेमस एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और ऐश्वर्या शर्मा ...और पढ़ें

Bigg Boss 17 Day 3 (Photo X)
Bigg Boss 17 Day 3 (Photo X)

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bigg Boss 17 Day 3: 'बिग बॉस 17' के तीसरे दिन घर में काफी कुछ देखने को मिला। कोई सफाई के लिए लड़ता दिखाई दिया तो कोई खाना बनाने के लिए। एक तरह जहां टीवी की फेमस एक्ट्रेसेस अंकिता लोखंडे और ऐश्वर्या शर्मा के बीच बहस हुई। तो वहीं दूसरी तरह अंकिता उडारियां एक्टर अभिषेक कुमार के बीच बहस होती है।

ईशा मालवीय के लिए रोए एक्स ब्वॉयफ्रेंड अभिषेक

बिग बॉस ने इस सीजन में जहां टीवी की हिट जोड़ियों को बुलाया है। तो वहीं एक कुछ कंटेस्टेंट ऐसे भी है जो एक्स कपल है। हम बात कर रहे हैं अभिषेक कुमार और ईशा मालवीय की। ये दोनों पहले गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड   के रिश्ते में रह चुके हैं, लेकिन शो में आने से पहले दोनों एक-दूसरे से अपना रिश्ता खत्म कर चुके थे।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: ऐश्वर्या शर्मा का रो-रोकर हुआ बुरा हाल, पति नील से इस बात पर हो गयी तू-तू, मैं-मैं

अब इस शो में दोनों एक-दूसरे को फेस कर रहे हैं। ऐसे में अभिषेक कुमार ईशा के लिए रोने लगे। एक्टर ने कहा, हमारा ब्रेकअप हो गया था,  लेकिन हमारी किस्मत यहां दोबारा हमें ले आई है। मैं उससे शादी करने के लिए भी तैयार हूं। मैं दस साल इंतजार करने के लिए भी रेडी हूं।

अंकिता और अभिषेक की लड़ाई

अंडे को लेकर अंकिता और अभिषेक के बीच बहस होती नजर आई। अंकिता ने खाने को बर्बाद करने पर अभिषेक को टोका था। बस फिर क्या यह बात अभिषेक भड़क जाते हैं और दोनों के बीच जमकर बहस होती है। हालांकि कुछ देर बाद दोनों एक-दूसरे को सॉरी बोलते हैं। 

यह भी पढ़ें-  Bigg Boss 17: अर्चना गौतम के बाद रश्मि देसाई ने अभिषेक कुमार को बताया फेक, अंकिता और विक्की पर भी किया कमेंट