विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 17: ऐश्वर्या शर्मा का रो-रोकर हुआ बुरा हाल, पति नील से इस बात पर हो गयी तू-तू, मैं-मैं

By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
Published: Wed, 18 Oct 2023 02:33 PM (IST)

Bigg Boss 17 सलमान खान के विवादित शो में पहले दिन से ही ड्रामे देखने को मिल रहे हैं। जहां ...और पढ़ें

बिग बॉस 17 कपल नील ऐश्वर्या के बीच हुई बहस / फोटो- इंस्टाग्राम
बिग बॉस 17 कपल नील ऐश्वर्या के बीच हुई बहस / फोटो- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा के बीच हुई बहस
  2. बिग बॉस ने दोनों को एक्टिविटी एरिया में बुलाकर लगाई फटकार
  3. नील की इस बात को सुनकर रो पड़ीं ऐश्वर्या शर्मा

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सलमान खान के शो बिग बॉस सीजन 17 के आगाज के साथ ही काफी ड्रामा देखने को मिल रहा है। इस सीजन में YouTuber से लेकर टीवी एक्टर्स और कई कपल कंटेस्टेंट ने भी हिस्सा लिया है। जहां एक तरफ सिंगल्स ने अपना गेम खेलना पहले ही दिन से शुरू कर दिया है, तो वहीं दूसरी तरफ कपल के बिग बॉस में आपसी झगड़े ही नहीं खत्म हो रहे हैं।

विक्की जैन के प्रैंक के बाद अंकिता और उनके बीच जहां थोड़ी अनबन हो गयी, जिसके बाद पवित्र रिश्ता स्टार अपने घर जाने की बात कहती हुई नजर आईं। इसके बाद अब एक और मैरिड नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा भी आपस में भिड़ते हुए दिखाई दिए, जिसके बाद एक्ट्रेस अपने आंसू नहीं रोक पाईं।

बिग बॉस ने लगाई नील-ऐश्वर्या को फटकार

बिग बॉस के मेकर्स ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नया प्रोमो शेयर किया है। इस प्रोमो में दोनों एक्टिविटी रूम में हैं और दोनों के सामने खाने से भरी हुई एक टेबल रखी हुई है। बिग बॉस ने दोनों पर तंज कसते हुए शुरू में कहा कि इस घर में दो ऐसे सदस्य हैं, जिन्हें ये समझ ही नहीं आ रहा है कि चल क्या रहा है और वह करना क्या चाहते हैं।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: ये कंटेस्टेंट पहले ही हफ्ते बनी ऑडियंस के दिलों की रानी, यूजर्स बोले- बहुत ही फीयरलेस है

जिसके बाद नील अपनी पत्नी और गुम हैं किसी के प्यार में एक्ट्रेस को समझाते हुए कहते हैं कि, "यहां पर बहुत सारे लोग अलग करना चाहते हैं हमें"। इस बात को सुनकर ऐश्वर्या बिल्कुल ही शॉक्ड हो गयी।

हर किसी को समझने की कोशिश करो, हर कोई ये बोल-बोलकर ये करना चाह रहे हैं कि जिससे हम अलग हो जाए। तो लोगों की बातों से तुम खुद को अफेक्ट मत होने दो और उनकी बातों पर बिल्कुल भी रिएक्ट मत करो।

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

नील से तू -तू मैं-मैं के बीच रो पड़ीं ऐश्वर्या शर्मा

नील की इस बात को सुनकर ऐश्वर्या थोड़ी सी झल्ला गई और उन्होंने कहा कि मैं किसी की बात से अफेक्ट नहीं हो रही हूं, तुम्हें ऐसा क्यों लग रहा है बार-बार। जिसकी सफाई देते हुए नील भट्ट ने कहा कि मैं सिर्फ ये बात डिस्कस कर रहा हूं।

बातचीत के दौरान वीडियो में दोनों के बीच थोड़ी बहसबाजी होती भी दिखाई दे रही है। इसके बाद ऐश्वर्या अचानक ही रोने लगीं और उन्होंने कहा, "मुझे पागलों की तरह मूड स्विंग्स हो रहे हैं, कुछ समझ नहीं आ रहा है"। आपको बता दें कि शुरुआत में आते ही मुनव्वर फारुकी ने नील को वीक कंटेस्टेंट बताया था।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: इस कंटेस्टेंट ने 13 की उम्र में परिवार की मदद के लिए किया था काम शुरू, आज बिग बॉस में लेता है मोटी फीस