विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss12: गोवा में धांसू शुरुआत, झूम के नाचे सलमान, कौन होंगे कंटेस्टेंट

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Tue, 04 Sep 2018 03:18 PM (IST)Updated: Wed, 05 Sep 2018 11:54 AM (IST)

इस दौरान दबंग खान अपना परफार्मेंस भी देना नहीं भूले। ख़ास कर अपने टॉवेल वाले डांस के साथ।

Bigg Boss12: गोवा में धांसू शुरुआत, झूम के नाचे सलमान, कौन होंगे कंटेस्टेंट
Bigg Boss12: गोवा में धांसू शुरुआत, झूम के नाचे सलमान, कौन होंगे कंटेस्टेंट

कोको बीच, कलंगगूट (गोवा), अनुप्रिया वर्मा। छोटे परदे के सबसे सनसनीखेज़ शो बिग बॉस का 12 सीज़न इस साल अपने निर्धारित समय से करीब एक महीना पहले शुरू हो रहा है और आज इस शो को लोनावाला के परम्परागत सेट से दूर गोवा के बीच पर लॉन्च किया गया।

इस मौके पर सुल्तान सलमान खान समंदर में यॉट पर शो का प्रमोशन करते नज़र आये और फिर उन्होंने विधिवत शो की घोषणा की। इस दौरान दबंग खान अपना परफार्मेंस भी देना नहीं भूले। ख़ास कर अपने टॉवेल वाले डांस के साथ। बिग बॉस 12, 16 सितम्बर से शो ऑन एयर हो रहा है। हाल ही में बिग बॉस 12 का प्रोमो रिलीज़ कर दिया गया । इस बार का बिग बॉस जोड़ियों वाला होगा और 21 कंटेस्टेंट होंगे। लेकिन रिश्ते आम पति-पत्नी या बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड वाले ही नहीं बल्कि सेलेब्रिटीज और आम आदमियों के कम्बीनेशन के साथ सास-बहू , चाचा भतीजा और ऑफ़िस के बॉस और उसके कर्मचारी जैसी जोड़ियों के भी हो सकते हैं।

तीन सेलेब्रिटी कपल होंगे और तीन आम आदमियों की जोड़ियां। इन 12 प्रतिभागियों के बाद नौ लोग बचते हैं। इनमें तीन लोग सेलेब्स होंगे और छह आम आदमी। सभी सिंगल की तरह बिग बॉस के घर में एंट्री लेंगे। सलमान खान इन नौ लोगों में से छह लोगों को जोड़ियों में बाँट देंगे। ये फैसला सलमान वहीं के वहीं करेंगे। बाकी बचे तीन लोगों को घर के एक अलग हिस्से में स्पेशल कंटेस्टेंट की तहत रखा जाएगा। हो सकता है घर में जाने को लेकर इनके बारे में बाद में फैसला लिया जाए।

हालांकि ये भी ख़बर है कि कुछ रियल लाइफ सेलेब्स कपल ने शो में शामिल होने से इंकार कर दिया है, इसलिए शायद इस फॉरमेट में बदलाव हो। पिछले तीन साल से ये शो अक्टूबर में शुरू होता है और 100 दिन से अधिक (तीन महीने से ज़्यादा) चलता है। इस बार बिग बॉस का ग्रांड फिनाले दिसंबर के आख़िरी हफ़्ते में होगा। सलमान के शेड्यूल को देखते हुए भी इस बार बिग बॉस को थोड़ा पहले लाया जा रहा है।

सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म भारत की शूटिंग कर रहे हैं और जल्द ही दबंग 3 की भी शुरू करनी है। बिग बॉस के पहले सीजन को अरशद वारसी ने होस्ट किया था। फिर उनकी जगह शिल्पा शेट्टी ने ली। तीसरे सीजन में अमिताभ बच्चन आये और चौथे में सलमान खान ने उनकी जगह ली। सलमान ने पांचवे सीजन को बीच में संजय दत्त को दे दिया था लेकिन छठे सीजन के बाद से वो लगातार होस्ट करते आ रहे हैं।

रेडियो सिटी आरजे अर्चना और सलील 

यह भी पढ़ें: Box Office: चीन में सलमान का ख़राब प्रदर्शन जारी, सुल्तान को अब सिर्फ़ इतने करोड़

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।