विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रुपाली गांगुली ने शेयर की अपने वेकेशंस की तस्वीर, यूजर ने पूछा- 'ये अनुपमा की 350 रुपये वाली चप्पल है?'

By Pratiksha RanawatEdited By:
Published: Sat, 13 Nov 2021 12:56 PM (IST)

इन दिनों रुपाली सो से थोड़ा समय लेकर वेकेसंस पर गई हुई हैं। अपने वेकेशंस से रुपाली ने कुछ तस्वीरें ...और पढ़ें

रुपाली गांगुली की तस्वीर, फोटो साभार: Instagram
रुपाली गांगुली की तस्वीर, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। टेलीविजन अभिनेत्री रुपाली गांगुली इन दिनों काफी चर्चा में बनी रहती हैं। रुपाली गांगुली अपने धारावाहिक 'अनुपमा' की वजह से लोगों की पसंदीदा बनी हुई हैं। इन दिनों रुपाली सो से थोड़ा समय लेकर वेकेसंस पर गई हुई हैं। अपने वेकेशंस से रुपाली ने कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। इन तस्वीरों में रुपाली का अंदाज बेहद हटके और कूल दिख रहा है। लेकिन रुपाली की इन तस्वीरों में उनके फैंस ने कुछ ऐसा नोटिस कर लिया, जिसे देख अब वो उनसे कई अजीब- गरीब सवाल कर रहे हैं।

रुपाली गांगुली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। वो अक्सर अपनी कई तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। जिन्हें उनके फैंस खूब पसंद करते हैं। अब हाल ही में रुपाली गांगुली ने अपने वेकेशंस से कुछ कूल फोटोज शेयर की हैं। इन तस्वीरों में रुपाली अनुपमा की इमेज से एकदम अलग जींस और शर्ट पहनी हुई हैं। लेकिन रुपाली ने इस लुक के साथ जो चप्पल पहनी है लोगों ने उसे नोटिस कर लिया है।

View this post on Instagram

A post shared by Rups (@rupaliganguly)

दरअसल रुपाली गांगुली ने इन तस्वीरों में वही चप्पल पहनी हुई है जो वो अपने अनुपमा के किरदार में पहनती हैं। इसे देख सोशल मीडिया यूजर्स ने रुपाली से इसके बारे में पूछ लिया। एक यूजर ने रुपाली की इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा, 'क्या ये वही चप्पल है अनुपमा की साढ़े तीन सौ रुपये वाली।' वहीं एक और यूजर ने लिखा, '300 वाली चप्पल अनुपमा की।' इसी तरह से इन तस्वीरों पर और भी कई कमेंट यूजर्स कर रहे हैं।

बता दें रुपाली गांगुली की फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। खासकर जब से उन्होंने अनुपमा धारावाहिक से वापसी की है तब से उनकी फॉलोइंग और भी ज्यादा बढ़ गई है। रुपाली गांगुली धारावाहिक में अनुपमा का किरदार निभा रही हैं जो कि एक गृहणी है और रोजमर्रा की जिंदगी में आने वाली चुनौतियों का सामना करती है। उनके इस किरदार को खूब पसंद किया जा रहा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।