विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 17: सलमान खान के शो में एक होगी और वाइल्ड कार्ड एंट्री, इस बहूरानी का एक्स लवर होगा सदस्य?

Published: Tue, 31 Oct 2023 06:39 PM (GMT+05:30)

बिग बॉस 17 में इन दिनों कंटेस्टेंट्स की आपस की लव स्टोरी तार-तार होते देखने को मिल रही है। पति-पत्नी ...और पढ़ें

File Photo of Aishwarya Sharma, Salman Khan and Aishwarya Sharma
File Photo of Aishwarya Sharma, Salman Khan and Aishwarya Sharma

HighLights

  1. 'बिग बॉस 17' है कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो
  2. शो में हो सकती है एक और वाइल्ड कार्ड एंट्री
  3. बिग बॉस 17 में समर्थ जुरेल की हुई थी वाइल्ड कार्ड एंट्री

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 17 में इन दिनों प्यार को लेकर महासंग्राम होते देखने को मिल रहा है। शो में जब से ईशा मालवीय के ब्वॉयफ्रेंड बताए जा रहे समर्थ जुरेल की एंट्री हुई है, तब से पासा ही पलट गया है। भूतकाल और वर्तमान, दोनों ईशा के सामने है।

वह कभी समर्थ को सपोर्ट करती हैं, तो कभी अभिषेक के पास जाती हैं। फैंस को फिलहाल एक लव स्टोरी की खिचड़ी बनते देखने को मिल रही है। खबर है कि आगे एक और कंटेस्टेंट की लव स्टोरी का मजाक बन सकता है।

शो में होगी एक और एंट्री?

ऐश्वर्या शर्मा शो की स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट हैं। धीरे-धीरे उनके गेम प्लान में सुधार होते देखने को मिल रहा है। पिछले कुछ दिनों में उनकी नील भट्ट के साथ लड़ाई होते देखने को मिली। नेशनल टेलीविजन पर पति-पत्नी का झगड़ा हाईलाइटिंग प्वाइंट बना हुआ था। वहीं, अब पूरा फोकस ईशा, अभिषेक और समर्थ के लव ट्रायंगल पर आ गया है। लेकिन फैंस को एक और कंटेस्टेंट के एक्स लवर की एंट्री होते देखने को मिलने वाली है।

ऐश्वर्या के बारे में कही ये बात

टेलीटक्कर की रिपोर्ट के अनुसार, ऐश्वर्या शर्मा के एक्स लवर राहुल पांड्या शो में एंट्री लेने वाले हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने कहा था कि ऐश्वर्या से ब्रेकअप के बाद वह डिप्रेशन में चले गए थे। उन्होंने बताया था कि उनके रिलेशन में कहां गड़बड़ी आई थी। राहुल ने कहा था कि वह अक्सर ऐश्वर्या को ऑडिशन्स के लिए मुंबई लेकर आया करते थे।

इस तरह हुए थे अलग

राहुल ने बताया कि वो और ऐश्वर्या उज्जैन में एक ही कॉलेज में पढ़ते। इंटर कॉलेज कॉम्पटीशन के दौरान उनकी मुलाकात हुई थी और बाद में दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। करीब 6 साल तक इनका रिलेशन चला। लेकिन जब ऐश्वर्या के पिता को इस रिलेशन का पता चला, तो उन्होंने उन्हें पुणे भेज दिया, ताकी वो राहुल से अलग रह सकें।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: सनी आर्य की बातें सुन हंसते-हंसते लोटपोट हुए सोहेल-अरबाज, टेंशन भरे माहौल के बीच मचा तहलका